Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



उत्तराखंड राज्य एक और पुरस्कार से हुआ सम्मानित , जानिए खबर

देहरादून | विश्व पर्यटन दिवस उत्तराखण्ड पर्यटन के लिए एक नई सौगात लेकर आया। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडु महासचिव तथा पर्यटन/संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा उत्तराखंड राज्य को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, अपर सचिव पर्यटन उत्तराखंड शासन सोनिका एवं संयुक्त निदेशक उत्तराखंड पर्यटन पूनम चंद द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया। इसके साथ ही उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा बी0एस0एफ0 तथा हासा के सहयोग से मालदेवता में एक04 दिवसीय 2दक मालदेवता पैराग्लाईडिंग ऐकोरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया, जिसका उद्घाटन महानिदेशक, कानून व्यवस्था अशोक द्वारका द्वारा मालदेवता में किया गया। इसके अतिरिक्त अपरान्ह में  पटेल नगर स्थित होटल मैनेजमेन्ट एवं कैटरिंग संस्थान में विभिन्न कार्यक्रम/संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य और मनोहारी लोक संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में देश के एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। भारत के सबसे सुन्दरतम राज्यों में से एक उत्तराखंड अनेक सुरम्य व मनमोहक स्थानों को खुद में समेटे हुए है जो फिल्म उद्योग के लिए आदर्श है। एक तरफ हिमालय की ऊँची-ऊँची चोटियाँ व उससे निकलने वाली गंगा, यमुना  आदि सदानीर नदियाँ हैं, तो दूसरी तरफ देवदार, चीड़  आदि के घने जंगल। यहाँ वन्यजीवों से लेकर प्राचीन पुरातात्विक धरोहर, विश्व प्रसिद्ध चारधाम आदि मंदिरों से लेकर बर्फ से ढ़के पहाड़ किसी भी फिल्म की शूटिंग के लिए आदर्श पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हैं।देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से राज्य ने एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से अपनी फिल्म शूटिंग नीति को आसान बना दिया है जैसे राज्य में निर्मित एवं प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को प्रोत्साहन, मनोरंजन कर में छूट, अनुदान, निगम के पर्यटक आवास गृहों में 50 प्रतिशत छूट आदि। जिसके फलस्वरूप अनेक क्षेत्रीय एवं बाॅलीवुड फिल्मों की शूटिंग उŸाराखण्ड राज्य में की गई है। मालदेवता में आयोजित 04 दिवसीय 2दक मालदेवता पैराग्लाईडिंग ऐकोरेसी प्रतियोगिता में देशभर से 60 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें कि विभिन्न राज्यों यथा- अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली आदि पैराग्लाईडरों द्वारा अपनी योग्यता का प्रर्दशन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर बी0एस0एफ0 के पैरा कमाडेंट राजकुमार नेगी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया गया कि उत्तराखंड में पैराग्लाईडिंग की असीम संभावनाएं हैं। मालदेवता जैसे स्थान को पैराग्लाईडिंग हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। आयोजन के दौरान एयर शो हाॅट एयर बैलून, राॅक क्लाईमिंग साईकिलिंग इत्यादि गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हासा के अध्यक्ष शुभंग रतूड़ी द्वारा जानकारी दी गई है कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम में पर्यटन हेतु टैंडम, पैराग्लाईडिंग, हाॅट एयर बैलूनिंग और कल्चर प्रोग्राम का भी प्राविधान है। इस अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन के प्रतिनिधी जसपाल सिंह चौहान द्वारा समारोह में उपस्थित पर्यटकों/प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी गई। उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड पर्यटन साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु भ्रसक प्रयास कर रहा है। 

Leave A Comment