Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



ऋचा मंडोला और दानिश राना को मिस एंड मिस्टर रिट्रेस के खिताब से नवाजा गया

देहरादून |  तुलाज इंस्टीट्यूट ने कॉलेज के पूर्व छात्रों के लिए एलुमनाई मीट रिट्रेस 2020 की मेजबानी की। एलुमनाई मीट में 16 शहरों से आए सौ से अधिक पूर्व छात्रों की भागीदारी देखी गई। इस अवसर के दौरान कई खिताब भी पेश किए गए, जिसमें ऋचा मंडोला और दानिश राना को मिस्टर एंड मिस रिट्रेस के खिताब से नवाजा गया, राहुल राय को द डैपर मैन के खिताब से सम्मानित किया गया जबकि प्रिया को द सोशल बटरफ्लाई का खिताब दिया गया। मेल एंड फीमेल डांसिंग स्टार का पुरस्कार क्रमशः प्रतीक मेहता और शिवानी को प्रदान किया गया। अंकित राठौर, मनप्रीत, गौरव और सुगंध को विशेष पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व छात्रों के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद वाइस प्रेसिडेंट तुलाज ग्रुप रौनक जैन द्वारा पूर्व छात्रों को सम्बोधित किया गया। रौनक ने अपने संबोधन के दौरान कहा, “मुझे एक्स तुलाइट्स को यहाँ देख कर बेहद खघ्ुशी हो रही है। कॉलेज के दिनों को हमारे जीवन के सबसे अच्छे दिनों में माना जाता है। यह वह समय होता है जो हमें ऐसी यादों से जोड़ता है जिससे हम जिन्दगी भर याद रखते हैं। कॉलेज के दौरान हम जो दोस्त बनाते हैं और उनके साथ बिताये हुए पल जीवन भर अनमोल रहते हैं।” एलुमनाई मीट का आयोजन पूर्व छात्रों के साथ फिर से जुड़ने और प्रक्रिया में संस्थागत विकास को साझा करने के उद्देश्य से किया गया। एलुमनाई मीट में एकत्रित छात्रों ने कॉलेज के दिनों की अपनी यादों को संजोया और नाच गाने में हिस्सा लिया। कार्यक्रम  के दौरान, कई पूर्व छात्रों ने मनोरंजक प्रदर्शन प्रस्तुत किए और अपनी जीवन कहानियों को सभी के साथ साझा किया। वाईस प्रेजिडेंट टेक्नोलॉजी डॉ राघव गर्ग सहित पूर्व छात्रों को हार्दिक स्वागत देने के लिए सभी विभागों के संकाय सदस्य भी एलुमनाई मीट में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कार्यकारी निदेशक तुलाज इंस्टिट्यूट सिल्की जैन मारवाह के वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “एलुमनाई मीट का मौहोल पुरानी यादों से भरा हुआ था। इस मौके पर सभी पूर्व तुलाइट्स को अपने पुराने साथियों के साथ फिर से जुड़ने का मौका मिला। हमारे जीवन मैं ऐसे क्षण अनमोल होते हैं, विशेषकर आज की सोशल मीडिया की दुनिया में जहां डिजिटल दुनिया ने हम सभी को अपने चंगुल में फसा रखा है जिस वजह से आपसी सम्बन्ध खत्म होते जा रहे हैं।”

Leave A Comment