Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



एकता की मिसाल : महाकुंभ में मुस्लिम समाज के लोगों ने किया पेशवाई का स्वागत

हरिद्वार। ज्वालापुर पाण्डेवाला स्थित सिद्धपीठ गुघाल मंदिर से निकाली गयी श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा व अग्नि अखाड़े की पेशवाई में शामिल संत महापुरुषों का मुस्लिम समाज के लोगों ने पांवधोई में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। उपनगरी ज्वालापुर में सभी समुदायों के लोग सदियों से आपसी एकता व भाईचारे के साथ रहते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला एकता व अखण्डता को जोड़ने वाला पर्व है। रियाज अंसारी व सद्दीक गाड़ा ने कहा कि कुंभ आस्था का केंद्र बिंदु है। सभी की आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों की वाणाी से सभी को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। संत महापुरूषों के दिखाए हुए मार्ग का अनुसरण कर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। पार्षद इसरार अहमद व जफर अब्बासी ने कहा कि प्राचीन गुघाल मंदिर से पुराने समय से ही संत महापुरुषों की भव्य दिव्य पेशवाई निकलती है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग पेशवाई में शामिल संत जनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत समाज को भाईचारे का संदेश देते हैं। ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता का पैगाम कुंभ पर्व देता है। देश दुनिया में सौहार्द व एकता की मिसाल ज्वालापुर के निवासी देते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अमनोचैन व तरक्की के लिए सभी को एकजुट होकर योगदान करना होगा। संत महापुरूष सभी के लिए पूज्यनीय हैं। संतों की शिक्षा पर अमल करते हुए आदर्श समाज का निर्माण करने में सभी को सहयोग करना चाहिए। स्वागत करने वालों में ईदगाह कमेटी ज्वालापुर के सेक्रेटरी हाजी नईम कुरैशी, रफी खान, काजी चांद, अथर अंसारी, आमिर कुरैशी, लईक अंसारी, रियाज अंसारी, सद्दीक गाड़ा, जफर अब्बासी, इसरार सलमानी, सुहेल अख्तर, मेहरबान खान, शौकीन गाड़ा सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे।

Leave A Comment