Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



एक दंपति ने गरीब बच्चों के लिए शुरू किया बुक बैंक ,जानिए खबर

library

मेरठ | उत्तर प्रदेश के मेरठ से 25 किलोमीटर दूर मोदीनगर के ग्रामीण इलाके में रहनी वाली अमिता शर्मा (32) पोस्ट ग्रैजुएट हैं। 2016 के एक दिन अपने पति के साथ मिलकर अमिता ने ऐसे बच्चे जो प्रतिभा होने के बावजूद पढ़ नहीं पाते और उनके पास किताबें नहीं है, इस समस्या का समाधान करने का फैसला लिया। ऐसे बच्चों के लिए अमिता को चिंता होती थी । उन्होंने ‘प्रेरणा बुक बैंक’ नाम से गरीब बच्चों के लिए फ्री लाइब्रेरी प्रॉजेक्ट शुरू किया। उनकी यह लाइब्रेरी अब चार राज्यों के 40 ग्रामीण इलाकों तक फैल गई है। उनके पास इस मुहिम में वॉलनटिअर्स भी शामिल हैं। लाइब्रेरी शुरू करने के बाद हमें जगह की कमी हुई तो कुछ वॉलनटिअर्स हमसे आकर जुड़े। इनमें अधिकांश महिलाएं और लड़कियां थीं। बीए में पढ़ने वाली नगला खू गांव की 19 वर्षीय वंदना त्यागी ने बताया, ‘एक साल पहले संजय भैया और अमिता दीदी हमारे गांव आए। उन्होंने गांव में लाइब्रेरी खोलने की बात कही। मैं उनके साथ इस मुहिम में शामिल हो गई। अपने घर के कमरे में बच्चों के लिए किताबें रखने और पढ़ने की व्यवस्था की।’ अमिता ने बताया, ‘मुझे आज भी वे दिन याद हैं जब हमें स्कूल अटैंड करने के लिए दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। रास्ते में कई बच्चे हमें ललचाई नजरों से देखते थे। वे हमारे किताबों से भरे बैग देखते थे। हम उनके लिए कुछ नहीं कर सकते थे लेकिन अब हम कर सकते हैं।’ संजय ने बताया, ‘अमिता और मैं स्कूल और कॉलेज जाकर छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हैं कि वे जिन किताबों की उन्हें जरूरत हो वे किताबें हमें दे दें। वे किताबें हम अपनी लाइब्रेरी में लाकर रखते हैं और गरीब बच्चे वहां आकर फ्री में पढ़ते हैं।’ बीते दो वर्षों में प्रेरणा बुक बैंक के पास दो लाख से ज्यादा किताबें आ चुकी हैं। उनके 4,500 सदस्य हैं। आज प्रेरणा बुक बैंक की गाजियाबाद में 15, मेरठ में आठ, उत्तराखंड में तीन, दिल्ली में चार और हरियाणा में एक लाइब्रेरी है।

Leave A Comment