Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



एनआईए ने तमिलनाडु में किया आतंकी साजिश का पर्दाफाश, जानिए ख़बर

तमिलनाडु में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक ऐसे संगठन का पर्दाफाश किया है, जो देश में आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। एनआईए ने चेन्नै और नागपट्टिनम जिले में स्थित तीन संदिग्झों के ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की, जिसमें यह खुलासा हुआ। एनआईए ने अपनी छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड्स, 7 मेमोरी कार्ड्स, 3 लैपटॉप, 5 हार्ड डिस्क, 6 पेन ड्राइव, दो टैबलेट और तीन सीडी और डीवीडी बरामद हुई हैं। इसके अलावा तमाम मैग्जीन्स, बैनर्स, नोटिस, पोस्टर्स और किताबें भी बरामद की गई हैं। एनआईए के मुताबिक यह संगठन देश में इस्लामिक राज्य की स्थापना के मंसूबे रखता है। एनआईए की ओर से 9 जुलाई को रजिस्टर्ड किए गए केस के मुताबिक संदिग्ध आतंकी चेन्नै और नागपट्टिनम जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा पूरे देश और उससे बाहर भी कई लोग इससे जुड़े हैं जो भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रच रहे थे। इन दहशतगर्दों ने अंसारुल्ला नाम का आतंकी संगठन बना रखा है। एनआईए का कहना है कि आरोपी सैयद मोहम्मद बुखारी, हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन और उसके सहयोगियों ने बड़े पैमाने पर फंड जुटाया है। ये लोग भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इन आतंकियों का मंसूबा भारत में इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत इन संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एनआईए ने चेन्नै स्थित सैयद बुखारी के घर और ऑफिस में छापेमारी की। इसके अलावा नागपट्टिनम जिले में हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन के घर पर छापेमारी की गई। इन तीनों संदिग्धों से फिलहाल एनआईए पूछताछ करने में जुटी है और इन्हें जल्दी ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Leave A Comment