Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने जीते 5 मेडल

शियान (चीन) | एशियाई चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय पहलवानों ने यहां पुरुष फ्रीस्टाइल में दो रजत और तीन कांस्य पदक से कुल पांच पदक जीते लेकिन टीम की झोली में कोई स्वर्ण पदक नहीं आया। अमित धनखड़ और विक्की को क्रमश: 74 किग्रा और 92 किग्रा वर्ग के फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि राहुल अवारे (61 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा) और सुमित (125 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। चुनौती पेश करने वाले भारत के पांचों पहलवानों ने पदक जीता लेकिन कोई स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया। दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ भारत बुधवार को प्रतियोगिता में अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक के साथ कुल आठ पदक जीत चुका है। बजरंग पूनिया (65 किग्रा) ने मंगलवार को स्वर्ण जबकि प्रवीण राणा (79 किग्रा) और सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता था। एशियाई चैंपियनशिप 2013 के स्वर्ण पदक विजेता अमित को पुरुष 74 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में कजाखस्तान के डेनियार केसानोवा के खिलाफ 0-5 से शिकस्त से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हरियाणा के 28 साल के अमित ने क्वॉलिफिकेशन में ईरान के मोहम्मद असगर नोखोदिलारिकी के खिलाफ 2-1 की जीत से शुरुआत की। क्वॉर्टर फाइनल में उन्हें अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा जब उनके प्रतिद्वंद्वी जापान के युही फुजिनामी चोटिल होकर बाहर हो गए। सेमीफाइनल में अमित ने किर्गिस्तान के इलगिज झाकिपबेकोव को 5-0 से शिकस्त दी।

Leave A Comment