Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



कांग्रेस गुजरात के विधायकों की परेड पर परेड

Rajya-Sabha-election-Congress

बेंगलुरु। गुजरात में साख बचाने की चुनौती से जूझ रही कांग्रेस ने रविवार को बेंगलुरु में अपने 44 विधायकों की मीडिया के सामने परेड कराई। पार्टी के ये विधायक एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। मीडिया के सामने विधायकों को पेश करते हुए कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सभी विधायक यहां अपनी मर्जी से आए हैं और उनसे उनके मोबाइल ले लिए जाने की खबरें झूठी हैं। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि गुजरात में 8 अगस्त को राज्यसभा की 3 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे लेकिन कांग्रेस के कुछ विधायकों के इस्तीफे के बाद पार्टी उम्मीदवार अहमद पटेल का राज्यसभा चुनाव जीतना मुश्किल होता जा रहा है। शक्ति सिंह गोहिल ने बीजेपी पर कांग्रेस को तोड़ने के साम, दाम, दंड, भेद समेत हर तरह के हठकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोधी को कमजोर करने के लिए तमाम तरीके अपनाए जाते हैं लेकिन बीजेपी सारी मर्यादाओं को तोड़ रही है और निचले स्तर पर जा रही है। गोहिल ने कहा कि बीजेपी सरकारी मिशनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की चाल थी कि कांग्रेस के कुल 22 विधायकों को पैसे से खरीदकर इस्तीफा दिलवाया जाए। उन्होंने कहा, श्विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये का लालच दिया गया लेकिन हमारे विधायक नहीं बिके, हमारे विधायक गुंडों से नहीं डरे, इसलिए विधायकों को धन्यवाद। गोहिल ने कहा कि अहमद पटेल को जीतने के लिए 45 विधायकों के वोट की जरूरत है और उसके लिए कांग्रेस के पास पर्याप्त से ज्यादा विधायक हैं। गोहिल ने कहा, श्कांग्रेस के 57 विधायक हैं…एनसीपी के साथ हमारा सीटों का गठबंधन था जिसके 2 विधायक हैं…एक जेडीयू के साथी हमारे साथ हैं…हमारे साथ कुल 60 विधायक हैं…हमें राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 45 विधायकों की जरूरत है। गोहिल कभी वाघेला का चमचा होता था भई जब तेरे विधायक दूध के धुले हैं तो अपने कुणाव क्षेत्र में जाकर बाढ पीड़ित जनता की मदद क्यूं नहीं करते किस वजह से भयग्रस्त हैं ?? शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बीजेपी को बाढ़ से मर रहे लोगों की चिंता नहीं है बल्कि वह कांग्रेस तोड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि फेक एनकाउंटर का आरोपी आईपीएस अफसर हमारे आदिवासी विधायक को गाड़ी में बैठाकर ले गया और बोला कि अमित शाह से मिलवाएंगे। वहां विधायकों की सुरक्षा का भी खतरा था। गोहिल ने कहा, श्हमारे विधायक पैसे से तो बिकेंगे नहीं…इसीलिए विधायकों का ही फैसला था कि हम एकजुट रहें और आपस में विश्वास भी बना रहे…विधायक लोकतंत्र की रक्षा और सुरक्षा के लिए यहां आए हैं…अगर लग्जरी के शौकीन होते तो 15 करोड़ ले लेते और पूरी दुनिया घूम लेते।

Leave A Comment