Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



किस्मत : सिक्का ढूंढने निकला था मिला चांदी का मुकुट

हरिद्वार । धर्मनगरी से कानपुर तक जाने वाली गंगनहर को गुरुवार मध्यरात्रि से बंद कर दिया गया है। अब दीपावली की रात 14 नवंबर को गंगनहर में जल छोड़ा जाएगा। इस बार दशहरे से 10 दिन पहले कुंभ कार्यों के लिए गंगनहर को बंद किया गया है। गंगनहर के बंद होने के बाद भारी मात्रा में गंदगी दिखाई देने लगी है, इसके साथ ही गंगा में रुपए-पैसे बीनने वालों की बाढ़ सी आ गई है। इसी दौरान नहर में सिक्का ढूंढने वाले कृष्णा को भगवान श्री गणेश आकार वाला चांदी का मुकुट मिला है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। हरिद्वार के लाल मंदिर मलिन बस्ती निवासी कृष्णा का कहना है कि मां गंगा के कारण उसकी दिवाली अच्छी मनेगी। पिछले काफी समय से लॉकडाउन के चलते वह खाली था और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। गौर हो कि गंगा बंदी के दौरान गंगनहर की साफ-सफाई और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे और कुंभ मेले के लिए गंगा स्नान घाटों का निर्माण भी किया जाएगा। गंगनहर के बंद होते ही हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों पर पैसे बीनने वालों की भीड़ लग गई। पैसे बीनते वक्त कृष्णा को गंगा से चांदी का मुकुट मिला, जिसके बाद से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा बंदी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग गंगा बीनने आते हैं। कई तो पूरे परिवार के साथ गंगा में उतर कर पैसे बीनने का काम करते हैं। इस दौरान लोगों को चांदी-सोने से लेकर काफी सामान मिल जाता है जो श्रद्धालु अपनी आस्था के हिसाब से गंगा को अर्पित करते हैं। गौर हो कि हरिद्वार कुंभ मेला कार्यों और गंगनहर के रखरखाव-साफ-सफाई के लिए गुरुवार मध्य रात्रि 12 बजे से अपर गंगनहर को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने बंद कर दिया है। नहर का पानी पूरी तरह उतरने में 10 से 12 घंटे का समय लगेगा, जबकि आगे के जनपदों में यह एक से दो दिन तक में उतरेगा। नहर में दीपावली की मध्यरात्रि को इसमें पानी छोड़ा जाएगा. इस दौरान कुंभ के तहत 16 नए घाट व कई पुलों का निर्माण होना है।

Leave A Comment