Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



केंद्र सरकार ने कश्मीर मुद्दे का स्थाई समाधान ढूढ़ लियाः राजनाथ सिंह

rajnath

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और हिंसा से सख्ती से निपटने के मोदी सरकार के संकल्प को सत्ताधारी बीजेपी ने भी दोहराया है। पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा है, जो बंदूक उठाएंगे, उनको गोली लगने का खतरा तो रहेगा ही। कश्मीर में जारी तनाव की पृष्ठभूमि में नेता ने कहा कि वह पत्थरबाजों को सभ्य समाज का हिस्सा नहीं मानते। उन्होंने कश्मीर में हिंसा को बढ़ावा दे रहे अलगाववादियों से किसी तरह की बातचीत की संभावनाओं को भी खारिज किया। हालांकि, बीजेपी सूत्रों ने कहा कि कश्मीर के संकटग्रस्त इलाकों में हालात सुधर सकते हैं और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। नेता ने कहा, हमें उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर में समस्याओं का समाधान जल्द ही निकल आएगा। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि एनडीए सरकार ने कश्मीर मुद्दे का स्थाई हल ढूंढ लिया है, लेकिन देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बातचीत के लिए अलगाववादियों को न्योता देने की किसी भी संभावना को खारिज किया, लेकिन यह भी कहा कि जो भी विकास और शांति की बात करेगा, उसका स्वागत है। राजनाथ ने कहा, श्हमें कश्मीर मुद्दे का स्थाई समाधान मिल गया है। पहल शुरू की जा चुकी है। हम आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने विस्तार से नहीं बताया कि किस तरह का समाधान ढूंढा गया है। सीनियर बीजेपी नेताओं के कॉमेंट्स से साफ तौर पर संकेत मिलता है कि सरकार हाल-फिलहाल में किसी राजनीतिक प्रक्रिया में शामिल होने नहीं जा रही और श्बंदूक की नोकश् पर बातचीत के दबाव में नहीं आना चाहती। बीजेपी को लगता है कि कश्मीर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन का मकसद आतंकवाद को बढ़ावा देना है। वहीं, प्रदर्शनों को आर्थिक और अन्य किस्म की मदद कर रहे पाकिस्तान की भूमिका की वजह से भी इस प्रदर्शन से सख्ती से निपटने के लिए केंद्र सरकार का संकल्प मजबूत हुआ है। बीजेपी को लगता है कि इस मामले को हल करने के लिए राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने की मांगों को मानने का मतलब अलगाववादियों के हाथों में खेलना है। वे अलगाववादी, जिन्हें घाटी में शांति कायम करने से कोई मतलब नहीं है। वहीं, दूसरी ओर यह संदेश भी जाएगा कि सरकार आतंकियों और हिंसक प्रदर्शनकारियों के सामने झुक गई है। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की जाने वाली फायरिंग का जवाब देने में आर्मी के रुख में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि मोदी सरकार ने पड़ोसी के साथ तनाव करने के लिए राजनीतिक तरीके पूरी तरह से आजमा चुकी है। बीजेपी नेता ने कहा, श्पीएम ने पहल की और वह पाकिस्तान गए। हालांकि, अगर दूसरा पक्ष अपने तौर-तरीके बदलने के लिए तैयार नहीं है तो हम देश की सुरक्षा और सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते। सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल पर फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद लंबे वक्त से चली आ रही समस्या है और सरकार हालात के सभी पहलुओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि सरकार के अलावा सेना ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा था कि अगर सामने से पत्थर और पेट्रोल बम बरस रहे हों तो वह अपने जवानों को मूकदर्शक बने रहने और मरने के लिए नहीं कह सकते।

Leave A Comment