Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



‘केआईआईटी’ को दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में मिला स्थान

भुवनेश्वर। इस तरह से कलिंगा इंस्टीच्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (के.आई.आई.टी.) डीम्ड विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर शिक्षा के क्षेत्र में एक मार्गदर्शक बना हुआ है, 21 अप्रैल 2021 को घोषित टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स-2021 में के.आई.आई.टी. को दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की श्रेणी में रखा गया है। जीविका और निष्पक्षता के लिए के.आई.आई.टी. की प्रतिबद्धता की पहचान टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा मिलती है। समुदाय-आधारित विश्वविद्यालय के आँकड़ों एवं विश्वविद्यालय के प्रभाव के आधार पर हर वर्ष टाइम्स हायर एजुकेशन विश्व भर में उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग आयोजित करता है। जैसा कि के.आई.आई.टी. संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के सभी मानदंडों (कसौटी) को पूरा कर रहा है, टाइम्स हायर एजुकेशन ने ओवरॉल इम्पैक्ट रैंकिंग में के.आई.आई.टी. को 201+ रैंक दिया है। टाइम्स हायर एजुकेशन की इम्पैक्ट रैंकिंग दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की सामाजिक जिम्मेदारी का मूल्यांकन करती है। इसके अलावा इसे एस.डी.जी. की ‘कम असमानताओं’ में 86वां रैंक दिया गया है। इसके लिए इसे दुनिया के 100 विश्वविद्यालयों में कम से कम एक एकल पैरामीटर में स्थान दिया गया है। के.आई.आई.टी. को ‘पार्टनरशिप फॉर द गोल्स’ में 101+ रैंक मिला और क्वालिटी एजूकेशन एंड पीस एंड जस्टिस एण्ड स्ट्रांग इंस्टीच्यूशन्स में से प्रत्येक में 201+ मिला है। ऐसा प्रभावशाली रैंक हासिल करने वाला यह पूर्वी भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय है। वर्ष 2020 में के.आई.आई.टी. को 501+ रैंक दिया गया था। टाइम्स हायर एजूकेशन द्वारा ‘वर्कप्लेस ऑफ द ईयर’ श्रेणी में के.आई.आई.टी. ‘अवार्ड्स एशिया 2020’ का विजेता भी था।
द टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स एकमात्र वैश्विक प्रदर्शन तालिकाएँ हैं जो संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी.) के निमित्त विश्वविद्यालयों का आकलन करती हैं। टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा चार व्यापक क्षेत्रों जैसे रिसर्च, स्टूवर्डशिप, आउटरीच और टीचिंग में बहुत व्यापक और संतुलित तुलना की गई थी। के.आई.आई.टी. उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, रिसर्च, पब्लिकेशन आदि में प्रभावशाली रैंक के साथ आगे बढ़ रहा है। यह अधिक उल्लेखनीय है कि के.आई.आई.टी. अपनी स्थापना के बाद से ही ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा है।
के.आई.आई.टी. और के.आई.एस.एस. के संस्थापक, डॉ. अच्युत सामंत ने कहा कि कुछ संस्थानों और विश्वविद्यालयों को विश्व रैंकिंग में चित्रित किया जा रहा है, जो स्वयं राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि के.आई.आई.टी. डीम्ड विश्वविद्यालय, टाइम्स हायर एजुकेशन की इंपैक्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है, क्योंकि इसने सामाजिक जिम्मेदारी में उत्कृष्टता बनाए रखने का भरसक प्रयास किया है।”

Leave A Comment