Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



केजरीवाल कुछ विधायाकों को दिखाएंगे पार्टी से बाहर का रास्ता

kejariwal

अरविंद केजरीवाल सरकार के 6 महीने पूरे होने के बाद अगला कदम क्या होगा, ये हर किसी के जेहन में चल रहा है | अरविंद केजरीवाल जल्द ही कुछ नए एलान कर सकते है| दिल्ली की जनता और पार्टी के लिए केजरीवाल नया एलान कर सकते है |सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल पार्टी से कुछ विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा सकतें हैं| इन निकाले जाने वाले विधायकों की लिस्ट में बागीयों के साथ साथ कुछ उन विधायकों के नाम है जिनके विवादों की वजह से पार्टी और अरविन्द केजरीवाल की छवि खराब हुई है | इन विधायको में पंकज पुष्कर पहले नंबर पर आते हैं, पंकज पुष्कर. आम आदमी पार्टी से तिमारपुर (दिल्ली) विधायक पंकज पुष्कर केजरीवाल के खिलाफ खुल कर मुखालफत करते नजर आते रहे हैं. ये वही विधायक हैं जिन्होने आप से अलग होने वाले योगेंद्र और प्रशांत की तरफ अपना झुकाव दिखाया था| पुष्कर केजरीवाल पर काम न करने देने का भी आरोप लगाते रहे है | जितेंद्र सिंह तोमर दूसरा नाम आता है जितेंद्र सिंह तोमर का, जितेंद्र सिंह तोमर की वजह पार्टी की खूब किरकिरी हुई है, शुरुआत में जितेंद्र सिंह तोमर पर आरोप लग रहे थे तो अरविंद केजरीवाल ने खुद तोमर की बेगुनाही की बात कही थी, लेकिन वक्त के साथ सारी डिग्रियों के फर्जी मिलती गईं तो केजरीवाल एंड टीम ने उनसे हाथ पीछे खीच लिए, पार्टी का कहना है कि तोमर ने पार्टी को भी अंधेरे में रखा था. आपको बता दें कि जितेंद्र तोमर आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के त्रिनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2013 में लड़ा पर हार गए. उसके बाद इस साल हुए दिल्ली चुनाव में वो त्रिनगर से ही चुनाव जीते और केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री बने. साथ ही उनको दिल्ली के पर्यटन, कला और संस्कृति की भी जिम्मेदारी दे राखी गयी थी| मनोज कुमार सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिर कोंडली से विधायक मनोज कुमार को भी पार्टी बाहर का रास्ता दिखा सकती है, तमाम मामलों में 34 साल के मनोज कुमार पर अब तक 17 FIR हो चुकी है, पार्टी अपनी छवि को साफ दिखाने के लिए मनोज कुमार को बाहर का रास्ता दिखाने से गुरेज नहीं करेगी |

Comments
One Response to “केजरीवाल कुछ विधायाकों को दिखाएंगे पार्टी से बाहर का रास्ता”
  1. स्वर्ण परख के लिए कसौटी पर कसना एक सम्यक प्रक्रिया है तो स्वंय को खरा होने के लिए मानको को पूरा करना होगा ।पिछले समय उठते सवालो से साख को बहुत क्षति हुई जो अपरिपक्वता का पूरा करण था

Leave A Comment