Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



केरल: परंपरा के तहत कमल के फूलों से तौले गए नरेंद्र मोदी , जानिए खबर

तिरुवनंतपुरम | केरल के मशहूर गुरुवायूर कृष्ण मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दर्शन करने के लिए पहुंचे। त्रिशूर का गुरुवायूर मंदिर केरल के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक है। यहां ‘तुला भरण’ पूजन परंपरा के तहत उन्हें कमल के फूलों से तौला गया। पूजा-अर्चना के लिए एक मुस्लिम किसान परिवार से 112 किलोग्राम कमल के फूल खरीदे गए थे। बताया जा रहा है कि कमल के इन फूलों को तिरुनवाया के एक मुस्लिम किसान परिवार से खरीदा गया था। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी शुक्रवार को केरल पहुंचे। गुरुवायूर देवासम बोर्ड के चेयरमैन केबी मोहनदास ने बताया, ‘पीएम की पूजा के लिए 112 किलोग्राम कमल के फूल का इंतजाम किया गया है। मल्लापुरम में प्री मॉनसून की स्थिति को देखते कुछ फूल तमिलनाडु से भी मंगाए गए हैं। ‘ऐसी मान्यता है कि गुरुवायूर मंदिर में कृष्ण मूर्ति कलियुग के प्रारंभ में स्थापित की गई। त्रिशूर को केरल के द्वारका के रूप में भी जाना जाता है। पीएम की ओर से की गई विशेष पूजा में 112 किलो के कमल के फूलों का इस्तेमाल किया गया। बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय केरल यात्रा पर हैं। शनिवार को गुरुवयूर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केरल में 100 साल से अधिक समय से मुस्लिम परिवारों का एक समूह कमल की खेती करता है। राज्यभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान इन फूलों का इस्तेमाल होता है। सूबे में ज्यादातर कमल की खेती मुस्लिम परिवार ही करते हैं। गुरुवयूर सहित आसपास के आधा दर्जन मंदिरों में ही करीब 20 हजार कमल के फूल का इस्तेमाल रोजाना होता है।

Leave A Comment