Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पद पर छह लोगों ने किया नामांकन

देहरादून।। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव पद के लिए आठ मार्च को होेनेे जा रहे चुनाव को बृहस्पतिवार को बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने भी नामांकन पत्र भर दिया है। इनके मैदान में उतरते ही चुनाव दिलचस्प हो गया है। इनकी मौजूदगी से सारे समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इस पद के लिए छह लोगों ने नामांकन किया है। शुक्रवार को नामांकन की स्क्रूटनी होगी।  कॉन्वेंट रोड स्थित सीएयू कार्यालय में बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। पहला नामांकन संजय गुसाईं ने भरा। उसके बाद दोपहर करीब एक बजे महिम वर्मा नामांकन करने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही सभी सदस्य हैरान हो गए। फिर बारी-बारी से अन्य सदस्यों ने नामांकन किया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। इस मौके पर सीएयू के पूर्व सचिव पीसी वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष एएस मेंगवाल, सीएयू उपाध्यक्ष संजय रावत, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल आदि उपस्थित रहे। नामांकन करने वालों में  महिम वर्मा, बीसीसीआई उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा, सीएयू काउंसलर, कुमार थापा, सीएयू सदस्य, संजय गुसाईं, सीएयू सदस्य,
राजीव जिंदल, सीएयू सदस्य और सिद्धार्थ बिष्ट, सीएयू सदस्य शामिल हैं। महिम वर्मा के नामांकन करने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है अगर महिम चुनाव जीतते हैं तो वह अपनी बीसीसीआई की जिम्मेदारी छोड़ सकते हैं? हालांकि, असल तस्वीर चुनाव के बाद साफ हो पाएगी। सीएयू के भीतर उपजी गुटबाजी दबाने की कितनी भी कोशिशें होती रहें, लेकिन यह किसी से छिपी नहीं। सचिव पद के चुनाव में गुटबाजी कई बार खुलकर सामने आ चुकी है। अब चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही सभी गुटों ने ताकत झोंक दी है। हर कोई चाहता है कि सचिव पद पर उनके दावेदार काबिज हों। हालांकि, सीएयू के पदाधिकारी गुटबाजी से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है नामांकन करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। सभी आपस में विचार-विमर्श करेंगे।

Leave A Comment