Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



खेल मंत्री कार्रवाई करें अन्यथा हो बर्खास्त : कांग्रेस

UK

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें तीन सूत्रीय मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन प्रेषित किया। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने कहा है कि खेल मंत्री अरविन्द पाण्डे द्वारा खेल संघों के पदाधिकारियों द्वारा महिला खिलाडियों के यौन शोषण के बारे में की गई अनर्गल बयानबाजी की कड़े शब्दों में भत्र्सना करती है। राज्य सरकार के खेल मंत्री द्वारा बिना किसी तथ्य के बयान देकर वर्तमान महिला खिलाडियों के साथ-साथ उन महिला खिलाडियों केपरिवारों में भी दरार डालने का काम किया गया है जिनके विवाह हो चुके हैं। खेल मंत्री द्वारा दिये गये इस प्रकार के बयान से जहां एक ओर खेल संघों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा है वहीं यह बयान नवोदित महिला खिलाडियों को हतोत्साहित करने वाला है। खेल मंत्री संवैधानिक पद पर विराजमान हैं तथा ऐसे पद पर बैठे व्य७ि द्वारा इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि खेल मंत्री तत्काल अपने इस बयान के अनुसार दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करें अन्यथा खेल मंत्री को बर्खास्त किया जाय। कांग्रेस प्रतिनिधिण्डल ने यह भी कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के लैन्सडाउन वन प्रभाग के अन्तर्गत दिल्ली-मेरठ-कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा के संरक्षण में मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों को दर किनार करते हुए हरे पेड़ों का अंधाधुंध अवैध कटान किया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा हरे पेड़ों के अवैध कटान की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के मंत्री का दबाव बताया जा रहा है जिसके प्रमाण उपलब्ध हैं। यही नहीं हरे पेड़ों के अवैध कटान का संज्ञान लेने वाले मीडिया कर्मियों पर सत्ता का दबाव बनाकर उन्हें धमकाया जा रहा है। अन्य मांग में प्रतिनिधिमण्डल ने कहा है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार नगर निकायों के सीमा विस्तार के मामले में जनभावनाओं के विपरीत काम कर रही है। पूरे प्रदेश में नगर निकायों में शामिल किये जाने वाली ग्राम पंचायतों की जनता द्वारा सीमा विस्तार के पुरजोर विरोध के बावजूद सरकार हटधर्मिता कर रही है। नगर निकायों का सीमा विस्तार कर राज्य सरकार भू माफियाओं के साथ मिलकर इन क्षेत्रों की óषि भूमि को खुर्द-बुर्द करना चाहती है। नगर निकायों में पूर्व में शामिल किये गये ग्रामीण क्षेत्रों में बिना बुनियादी सुविधायें विकसित किये पुनः सीमा विस्तार किया जाना मात्र सरकार की हठधर्मिता का ही परिचायक है तथा सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत सीमा विस्तार कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। नगर निकायों में किये जा रहे सीमा विस्तार से ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने श्री राज्यपाल से अग्रह किया है कि उपरो७ बिन्दुओं पर प्रदेश सरकार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने का कष्ट करेंगे। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलाव पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान , मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, संजय किशोर, अमरजीत सिंह, दीवान सिह तोमर, पंकज मेसोन, शामिल रहे।

Leave A Comment