Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



खेल मंत्री ने ब्रॉन्ज से चूके लक्ष्मणन को किया सम्मानित, जानिए खबर

govindan

नई दिल्ली | खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बातया की जब चैंपियन निराश हों, तो उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी पीठ थपथपाने की जरूरत होती है। इससे खिलाड़ी का हौसला मजबूत होता है और अपनी अगली परफॉर्मेंस में वे वही जी-जान लगा देते हैं, जो उनको विजेता बना दे। खेल मंत्री राज्यवर्धन ने एशियाई खेलों की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में नाटकीय अंदाज में डिस्क्वॉलिफाइ होने वाले खिलाड़ी गोविंदन लक्ष्मणन को 10 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया। खेल मंत्रालय ने लक्ष्मणन को उतनी ही राशि दी है, जितनी उसने इन खेलों में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को इनाम के रूप में दी है। इस दौड़ में लक्ष्मणन तीसरे स्थान पर थे, लेकिन तकनीकी आधार पर उन्हें डिस्क्वॉलिफाइ होना पड़ा।हाल ही जकार्ता में संपन्न हुए एशियंस गेम्स की ऐथलेटिक्स की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा से एक और ब्रॉन्ज मेडल आता, लेकिन तकनीकी आधार पर भारत को यह मेडल गंवाना पड़ा। भारत के गोविंदन लक्ष्मणन इस रेस में तीसरे स्थान पर थे। लेकिन अपनी दौड़ के दौरान वह भूलवश अपनी लेन से भटक गए और बाद में रेफरियों ने विडियो फुटेज देखकर उन्हें डिस्क्वॉलिफाइ कर दिया। लक्ष्णन के साथ-साथ पूरे देश के लिए यह छोटी सी भूल निराशाजनक रही। हालांकि खेल मंत्रालय ने इसके बावजूद लक्ष्णन की मेहनत और जज्बे की सराहना की है। खेल मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अपने ट्वीट में राठौड़ ने लिखा, ‘एशियाई खेलों की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोविंदन लक्ष्मणन ने मेडल-विनिंग परफॉर्मेंस दी, लेकिन एक छोटी सी तकनीकी गलती से उन्हें डिस्क्वॉलिफाइ होना पड़ा।’

Leave A Comment