Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



गाय को बचाने के लिए नहर में लगाई, जानिए खबर

cow

नई दिल्ली | गाय को बचाने के लिए 59 साल के एक सबइंस्पेक्टर ने मुनक नहर में छलांग लगा दी। पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी की मदद के लिए कुछ और लोग आगे आए। नहर की पक्की साइड वॉल की वजह से गाय को बाहर निकालने में दिक्कत आ रही थी। एक क्रेन ऑपरेटर की मदद ली गई। क्रेन की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह 9:35 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि के. एन. काटूज थाना क्षेत्र में नई मुनक नहर में एक गाय डूब गई है। पास में ही तैनात पीसीआर को यह कॉल फॉरवर्ड की गई, जिसके इन्चार्ज 59 वर्षीय एसआई रामवीर सिंह थे। पीसीआर मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि करीब 10-12 फुट गहरी नहर में काफी पानी था और उसके बीचोंबीच फंसी गाय बाहर निकलने के लिए छटपटा रही थी। नहर के किनारे खड़े कुछ लड़के गाय को निकालने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने गाय को बाहर निकालने के लिए एक रस्सी भी फेंकी, लेकिन वह गाय के शरीर के बीच वाले हिस्से में फंसने के बजाय गाय के पैर में फंस गई, जिसकी वजह से गाय को और मुश्किल होने लगी। हालात को देखते हुए रामवीर ने अपनी वर्दी उतारी और नहर में कूद पड़े। उन्होंने सबसे पहले गाय के पैर में फंसी रस्सी को निकाला और उसे किनारे पर लेकर आए। बाद में रस्सी को गाय के शरीर पर बांधने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। इस बीच पानी में फंसी गाय को काबू कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। दमकल कर्मचारी भी तब तक मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था। मौके पर मौजूद क्रेन ऑपरेटर सईद अंसारी मदद के लिए आगे आए। नहर के किनारे की दीवारें पक्की हैं और उनमें ढलान कम था, ऊंचाई ज्यादा थी, इसलिए गाय को धकेल कर और रस्सी से खींचकर बाहर निकालने में भी दिक्कत पेश आ रही थी। पुलिस की मदद के लिए उन्होंने फौरन अपनी एक हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई, जिसके बाद क्रेन के अगले हिस्से में लगी बेल्ट को गाय के शरीर पर बांधा गया और फिर खींचकर गाय को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। क्रेन ऑपरेटर ने पैसे लेने से इनकार कर दिया।

Leave A Comment