Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ चुस्त

badrinath mandir

उत्तरकाशी। मई के पहले सप्ताह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने पहली बैठक ली तथा व्यवस्थाओं को चाकचैबंद करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने कहा चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शौचालय और सफाई की व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिह्नित भूस्खलन व डेंजर जोन पर जेसीबी मशीन की चालक सहित तैनाती की जाए। डबरानी व गंगनानी के बीच भूस्खलन होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोकने के लिए प्लान तैयार करें। मनेरा बाईपास सड़क मार्ग के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के डेंजर जोन पर क्रेश बैरियर, पैराफिट लगाने के लिए बीआरओ को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट में भूवैज्ञानिक सर्वे कराकर भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर संसाधन मशीन, पोकलैंड तथा कृत्रिम प्रकाश आदि की व्यवस्था करने के निर्देश एनएच अधिशासी अभियंता व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग को ठीक कराने के साथ ही धाम परिसर में सुरक्षात्मक कार्य व पुल निर्माण का कार्य यात्रा सीजन से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशात आर्य, सीएमओ डॉ. विनोद नौटियाल, उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिह नेगी, डिप्टी कलेक्टर आकाश जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।

Leave A Comment