Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट में 6 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. दंतेवाड़ा के चोलनार गांव के जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट के जरिये उड़ा दिया है. आईईडी ब्लास्ट में 6 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं 2 जवान घायल हैं. उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है. सभी जवान जिला पुलिस बल के थे. बताया जा रहा है कि ये जवान निजी जाइलो गाड़ी में सवार थे. उनके मूवमेंट की सूचना नक्सलियों को काफी पहले से मिल चुकी थी. जैसे ही यह गाड़ी उनके टारगेट में आई, नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया. नक्सलियों ने जवानों के पास से उनके मोबाइल, वायरलेस सेट समेत पांच इंसास रायफल और दो एके 47 भी लूट ली. दंतेवाड़ा के एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि दंतेवाड़ा के चोलनार और किरंदुल के बीच ये घटना हुई है. दरअसल, यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसकी सुरक्षा के लिए जवान निकले थे. इस ब्लास्ट में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं. उनके मुताबिक शहीद जवानों के शवों को रिकवर किया जा चुका है. जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को रायपुर रेफर किया गया है. उनके मुताबिक घटना के बाद आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही सर्च ऑपरेशन भी जारी है. उधर, मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा है कि नक्सली बस्तर में विकास का विरोध कर रहे है. इसलिए जवानों पर हमला कर लोगों के बीच दहशत पैदा करना चाहते हैं. गौरतलब है कि बीते 2 मई को भी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया. था. इस घटना में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे.

Leave A Comment