Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



जन्माष्टमी पर झांकियों को पुरस्कृत किया जायेगा

Krishna-Janmastami

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर हरिद्वार में निकलने वाली झांकियों का पुरस्कृत किया जायेगा। पयटकों को आकर्षित करने का भी यह एक माध्यम बने, इसके प्रयास किये जायेंगे। इस कार्यक्रम को वार्षिक कलेण्डर में शामिल करने के निर्देश संस्कृति विभाग को देते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि इन झांकियों के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था की जाय। इसके लिए समिति का गठन कर चार झांकियों का चयन किया जायेगा। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय को क्रमशः 50 हजार, 30 हजार, 25 हजार तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 21 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी। मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में संस्कृति विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि विभाग पूरे वर्ष की गतिविधियों के कार्यकलापों पर कार्यवाही आरम्भ करें। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर टिहरी, अल्मोड़ा व देहरादून में 6 से 8 नवम्बर तक राज्योत्सव का भी आयोजन किया जाए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही फूड फैस्टिवल व अन्य प्रकार के पारम्परिक आयोजनों को बढ़ावा देने संबंधी कार्यक्रमों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने जागेश्वर में हैलीपैड की स्थापना के साथ ही जागेश्वर को टूरिज्म के क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गरूडाबाज में छोटी टाउनशिप विकसित करने तथा इन स्थानों पर योगा के साथ-साथ ध्यान केन्द्र स्थापित करने पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हरि प्रसाद टम्टा, पंडित उदय शंकर भट्ट के नाम से संचालित होने वाली योजनाओं का भी क्रियान्वयन शीघ्र किया जाए। योगा फेस्टिवल के आयोजन की भी कार्ययोजना बनायी जाय। इसकी अवधि इस प्रकार निर्धारित की जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो।

Leave A Comment