Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



जन सहभागिता से ही होगा नदियों का पुनर्जीवन : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र

cm 2018

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मजखाली स्थित वुडस विला रिर्सोट में आयोजित कोसी नदी के पुनर्जीवन से सम्बन्धित बैठक में कहा कि इस योजना के लिये जन सहभागिता को हमें प्राथमिकता देनी होगी तभी यह कार्यक्रम एक अभियान के रूप में आगे बढ़ पायेगा। उन्होंने कहा कि कोसी नदी में पूर्व में 48 स्त्रोत मिलकर आते थे जो अब घटकर 08 रह गये हैं यह हमारे लिये एक चिन्ता का विषय है इस बात को ध्यान में रखते हुये प्रदेश सरकार ने देहरादून की रिस्पना एवं कुमायूं में कोसी नदी को इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस अभियान से जुडे अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने विभाग से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं को यथा समय सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व के दिन कोसी नदी के उद्गम स्थल से इस अभियान की शुरूआत की जायेगी। इसी दिन कोसी कैचमेंट एरिया के अन्तर्गत 01 लाख पोैधों का पौधारोपण, जिसमें जंगली फलों सहित चैड़ीपत्ती के पौधों का पौधारोपण होगा। इसके लिये सभी तैयारियाॅ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुडे एनआरडीएएमएस के निदेशक प्रो.जे0एस0 रावत के सुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा जो 14 जोन इसके लिये चिन्हित किये गये है उन क्षेत्रों में नोडल अधिकारी तैनात कर इस कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोसी कैंचमेंट एरिया से जुडे हवालबाग, ताकुला विकास खण्ड के 109 ग्रामों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी  इवा आशीष से अभी तक के कार्यों की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिये कि इस अभियान में आम लोगों की सहभागिता अधिकाधिक हो, इसमें विशेष ध्यान देना होगा। विशेषकर वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारे लिये गौरव की बात है कि पं.गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान व विवेकानन्द कृषि अनुसंधान संस्थान, जो भारत सरकार के उपक्रम है वे भी इस अभियान से पूर्ण रूप से जुडे है। मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्वयं सहायता समूह, नव मंगल दलों, महिला मंगल दलो सहित अन्य लोगांे से इस अभियान से जुडने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिये गढवाल व कुमायूं मण्डल में एक उच्च कोटी के विद्यालय की स्थापना की जा रही है जिसके लिये गढवाल में भूमि उपलब्ध हो चुकी है कुमायूं मण्डल के अल्मोड़ा में इस हेतु भूमि चयन करने के निर्देश आयुक्त कुमायूं मण्डल को दिये। इससे पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने रानीखेत स्थित सैन्य संग्रहालय का भी निरीक्षण किया और जिस तरीके से संग्रहालय को सुसज्जित किया गया है वह हम सबके लिये प्रेरणादयी व ज्ञानवर्द्धक है साथ ही भावी युवा पीढी के लिये प्रेरणास्त्रोत है। आयुक्त कुमायूँ मण्डल  राजीव रौतेला ने कहा कि इस अभियान को आगे बढाने के साथ-साथ ही हमारा लक्ष्य 3 लाख पौधों के रोपण का है जिसके लिये ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कोसी पुनर्जीवन कार्य को स्वतस्र्पूत भावना से चलाने का प्रयास किया जायेगा। जिसकी सूक्ष्म कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अजय भटट, जिला अध्यक्ष  गोविन्द पिलख्वाल, मसूरी विधायक  गणेश जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0रेणुका देवी, अपर जिलाधिकारी  के0एस0 टोलिया, संयुक्त मजिस्टेªट रानीखेत  हिमांशु खुराना, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट रजा अब्बास,  जोगेन्द्र सिंह सहित इस अभिया न से जुडे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी मो0 असलम ने किया।

Leave A Comment