Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



जरा हटके : लोक कलाकारों को कोरोना महामारी में सिर्फ ऑनलाइन दर्शकों का सहारा

देहरादून । उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने एक संयुक्त रूप से वेबीनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लोक कलाकार मिना पवार, सुरेंद्र सत्यार्थी एवं प्रकाश मेंगवाल ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के सचिव विकास कुमार एवं समाजसेवी आशीष उनियाल ने संयुक्त रूप से किया। लोक गायिका मिना पवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ’उत्तराखंड के लोक कलाकार जो अपनी जीविका सिर्फ अपनी हुनर के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देकर  चलाते हैं उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है आप सभी को विदित होगा कि बीते लगभग डेढ़ सालों से कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम एवं सार्वजनिक प्रस्तुति या नहीं हो पा रही है  जिसकी वजह से लोग कलाकारों को कोई काम नहीं मिल रहा है और जिससे वे आर्थिक बदहाली से गुजर रहे हैं। इन परिस्थितियों में हम अपने श्रोताओं और दर्शकों तक सिर्फ ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं ताकि जो लोग लॉकडाउन में अपने घर पर अपने बच्चों के साथ रह रहे हैं उन सभी को उत्तराखंड के लोक संस्कृति के बारे में अवगत कराया जाए।
लोक कलाकार सुरेंद्र सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा ’इस महामारी के दौर में उत्तराखंड के जो वरिष्ठ एवं लोकप्रिय लोक कलाकार हैं वह सामने आकर नए और उभरते हुए कलाकारों को थोड़ी सी मदद करेंगे तो उनका जीवन यापन भी सुचारू रूप से चलता रहेगा तथा उनको अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए भी आमंत्रित किया जाए, ताकि लोगों को पता चले कि नए और उभरते हुए उत्तराखंड के  लोक कलाकार किसी से कम नहीं है। प्रकाश मेगवाल ने एक गढ़वाली गाने में अपनी प्रस्तुति देते हुए कहा कि हमारी गढ़वाली बोली बहुत ही मीठी एवं सर्व हृदय प्रिय है अगर आप उत्तराखंड से बाहर जाते हैं तो कई शादी समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में गढ़वाली गानों पर लोगों को झूमते हुए देखते हैं तब समझ में आता है कि हमारे गढ़वाली एवं कुमाऊनी  गीतों पर सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही नहीं बल्कि देश और दुनिया के अन्य लोग भी इसे पसंद करते हैं एवं हमारे गानों पर झूमते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम कोरोना महामारी की इस त्रासदी में जब सभी लोग अपने घर पर अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम को देख रहे होंगे तो उन्हें उत्तराखंड के बारे में काफी कुछ पता पता चलेगा।
पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के सचिव विकास कुमार ने कहा हम उत्तराखंड के लोक कलाकारों के लिए निरंतर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे एवं विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए एवं उभरते कलाकारों को भी सामने लाएंगे ताकि लोगों को पता चले कि हमारे उत्तराखंड के जो भी रत्न है वह दूरदराज के गांवों में भी रहते हैं । वे सभी अपनी प्रस्तुतियां देकर ना सिर्फ उत्तराखंड के लोगों का मनोरंजन करेंगे बल्कि आने वाले भविष्य में जब उनको उत्तराखंड के लोग अपने-अपने कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने के लिए बुलाएंगे जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जाएगा एवं ऐसे कलाकारों को उनके प्रस्तुति के प्रति प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
समाज सेवी आशीष उनियाल ने कहा कि हम उत्तराखंड के लोक कलाकारों के लिए देश और दुनिया के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित करते रहेंगे एवं उत्तराखंड के लोक संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करेगंे ताकि उत्तराखंड के जो लोक कलाकार एवं लोकसंस्कृति है उसे जुड़े हुए लोगों को आर्थिक रूप से मदद की जाए  और नए एवं उभरते  हुए कलाकारों को भी प्रोत्साहित किया जा सके। लोक कलाकार मिना पवार ने निखाण्यां बुडडी, सुसेटि का चैंल एवं करी ना चिडकू चस जैसे गीतों पर अपनी प्रस्तुति दे कर लोगों का मन मोह लिया वही सुरैन्द्र सत्यार्थी ने अपने गीत वासुदेव जागर, धिरजू भुला एवं रूशना रंवाई की गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। लोक गायक प्रकाश मेंगवाल ने नई टीहरी की बलमा, बांद दैशवाली,घाघरी घुमौ, मैतें बाद मिलीगै, आछरी जागर जैसे रचनाओं को प्रस्तुत किया।

Leave A Comment