Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



जरा हटके : शीश-दान की कथा का सजीव-चित्रण देख भावुक हुए श्रद्धालु

देहरादून। श्याम-बाबा के शीश के दान की कथा का जब सजीव चित्रण किया गया तो पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया। दिल्ली से आये कथावाचक मुकेश गोयल ने अखण्ड ज्योति पाठ के अनुसार संगीतमय कथा सुनाई तो वहीं कलकत्ता से आई कलाकारों की टीम ने इस पर सुंदर प्रस्तुति दी। श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से रविवार को पथरीबाग चैक के समीप स्थित ब्लेसिंग फार्म में श्री श्याम बाबा के शीश के दान की कथा-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुकेश गोयल की ओर से संगीतमय कथा शुरू करते ही भक्तजन झूम उठे। उन्होंने अखण्ड ज्योति पाठ के अनुसार श्याम बाबा की जीवनी का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से श्याम बाबा की मां शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजन करती है। किस तरह से श्याम-बाबा शीशदान करते हैं। कथा अलग-अलग भावों से भरी तो श्रद्धालु कभी भावुक तो कभी झूमते हुए नजर आए। वहीं कलकत्ता के कलाकारों की ओर से दी गई अलग-अलग प्रस्तुति ने कथा को और भी खूबसूरत बना दिया। इस मौके पर श्री श्री बालाजी सेवा समिति के संस्थापक- अध्यक्ष  अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ये आयोजन करवाया जा रहा है। बताया कि उत्तराखंड में पहली बार श्याम बाबा के शीश दान की लीला का वर्णन कार्यक्रम हो रहा है। समिति के सचिव मनोज खण्डेलवाल ने बताया कि समिति धार्मिक गतिविधियो में बेहद आगे रहती है। साथ ही समिति की ओर से गौ-सेवा भी की जाती है। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक रामकुमार गुप्ता, श्रवण वर्मा,कुलभूषण अग्रवाल,सौरभ गुप्ता, रवि सूद, दीपक सिंघल,दिनेश चंद्र गोयल, अश्विनी अग्रवाल , महिला मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग सहित कार्यकारिणी के सेवादार आदि उपस्थित थे। कलकत्ता की कला अर्पण संस्था की ओर से श्याम बाबा की जीवनी के आधार पर नृत्य-नाटिका का मंचन किया गया। इसका नृत्य-निर्देशन करने वाले राहुल सिन्हा ने बताया कि उनको कृष्ण जी की भूमिका निभाते हुए 23 साल हो गए हैं। बताया कि तेलंगाना गवर्मेंट से उन्हें अभिनवा कृष्णा का अवार्ड भी मिल चुका है। कई चैनल्स में उनके प्रोग्राम आते हैं और वे भरतनाट्यम आर्टिस्ट भी हैं। ऐसे में उनका असली नाम राहुल बहुत कम लोग जानते हैं। देशभर के लोग उनको कृष्णा कहकर ही बुलाते हैं।

Leave A Comment