Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



टीम इंडिया में चयन नहीं होने से दुखी थे शुभमन गिल, तोड़ा गौतम गंभीर का रेकॉर्ड

नई दिल्ली | जब वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा हुई तो एक युवा खिलाड़ी नाम शामिल नहीं था, जिसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वह नाम था शुभमन गिल का। वह इस बात से दुखी भी थे। वह फिलहाल इंडिया-ए टीम में हैं और वेस्ट इंडीज-ए के खिलाफ खेल रहे हैं। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में जारी मुकाबले की दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरे गिल ने 248 गेंदों में 19 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 204 रनों की रेकॉड तोड़ पारी खेली। वह भारत-ए के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले युवा बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्ट इंडीज-ए के खिलाफ जारी अनाधिकारिक टेस्ट में शानदार डबल सेंचुरी जड़ते हुए सिलेक्टर्स को अपने फैसले पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। गिल ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का रेकॉर्ड तोड़ा। गंभीर ने 20 साल, 124 दिन की उम्र में 2002 में भारत की बोर्ड प्रेजिडेंट XI के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था, जबकि गिल की उम्र 19 साल, 334 दिन है। यही नहीं, गिल विदेशी दौरे पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे तेज युवा भारतीय भी बने। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर अब्बास अली बेग का रेकॉर्ड तोड़ा। बेग ने 1959 में 20 वर्ष, 79 दिन की उम्र में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए फ्री फॉरेस्टर्स के खिलाफ नाबाद 221 रन बनाए थे। इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत ही भारत-ए ने विंडीज-ए को जीत के लिए 373 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट खोए 37 रन बना लिए थे और जीत से 336 रन दूर है। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले गिल जब दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरे तो भारत-ए टीम संघर्ष कर रही थी। उसने 50 रन पर 4 बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। इसके बाद गिल ने कप्तान हनुमा विहारी (नाबाद 118) के साथ मोर्चा संभाला और टीम को 90 ओवर में 4 विकेट पर 365 रन के स्कोर तक पहुंचाया। विहारी ने 219 गेंदों का सामना किया, जबकि 10 फोर और एक सिक्स लगाया। 

Leave A Comment