Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



टीवी पत्रकार की कवरेज के दौरान हुई हत्या

tri

त्रिपुरा | पत्रकारों पर बढ़ते हमले को लेकर न तो केंद्र सरकार और न ही विभिन्न राज्यों की सरकार गंभीर है। बीते कुछ समय से पत्रकारों की सुरक्षा के सवाल पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है, लेकिन कोई ठोस योजना नहीं बन पाई है। गौरतलब है कि बीते दिनों कन्नड़ की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरी लंकेश कन्नड़ भाषा की एक साप्ताहिक पत्रिका निकालती थीं। इस बीच एक और पत्रकार की हत्या की खबर त्रिपुरा से सामने आई है। त्रिपुरा में टीवी पत्रकार सानतानु भूमिक की पत्रकारिता के दौरान कथित तौर पर हत्या कर दी गई। खबरों के अनुसार, बुधवार को इंडीजिनस पीपुल्स फोरम ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडई क्षेत्र में प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसे कवर करने के लिए स्थानीय टीवी पत्रकार शांतनु भौमिक अपने सहयोगी के साथ यहां पहुंचे थे। भूमिक क्षेत्रीय टीवी चैनल ‘दिन रात’ के लिए रिपोर्टिंग कर रहे थे। तभी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ मार्क्सवाद (सीपीएम) और आईपीएफटी के बीच झगड़े के दौरान धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया, जिसके बाद उनका अपहरण कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत सप्तर्षि के मुताबिक, बाद में जब भौमिक का पता लगा, तो उनके शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे। उन्हें तत्काल अगरतला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave A Comment