Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



टी-20 ट्राई सीरीज : भारत की खराब शुरूआत

T20I-Tri-Series

टी-20 ट्राई सीरीज के तहत भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का निमंत्रण दिया है। इससे पहले मैच पर संकट के बादल छा रहे थे। क्योंकि श्रीलंका में घरेलू दंगों के चलते कई इलाकों में स्थानीय सरकार आपातकाल लगा चुकी है। ऐसे में आशंका बन गई थी कि टीम इंडिया का यह दौरा अधूरा रह जाएगा। लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया कि मैच तय समय पर ही होगा। क्योंकि हिंसक घटनाएं कैंडी में हुई हैं। जबकि मैच कोलंबो में होना है जहां पर हालात बिल्कुल सामान्य हैं। इस त्रिकोणीय सीरीज़ के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि शिखर धवन उपकप्तान होंगे। इस टूर्नामेंट के लिए नियमित कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ एम एस धौनी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। भारतीय टीम टी- 20 क्रिकेट में कभी श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में कोई मैच नहीं हारी है। पिछले 10 सालों के इतिहास में भारत-श्रीलंका ने श्रीलंका में कुल 2 टी-20 खेले और दोनों ही बार जीत भारत की झोली में आई। भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ सितंबर 2017 को आखिरी टी-20 खेला था, जिसमें उसने 4 बॉल बाकी रहते 7 विकेट से जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने हाल में बांग्लादेश में त्रिकोणीय वनडे टूर्नामेंट जीता है और इससे टीम के खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे होंगे। कप्तान दिनेश चंदीमल, उपुल थरंगा, मेंडिस, कुशल परेरा सभी प्रतिभावान हैं। लकमल, चमीरा, शनाका और रहस्यमयी स्पिनर धनंजय को मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के खिलाफ बेहतर गेंदबाजी करनी होगी।

Leave A Comment