Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



डीएम सविन बंसल की एक पहलः स्कूूली बच्चों को सिखा रहे चित्रकारी

नैनीताल । बच्चे अपनी प्रतिभा, कला और भावनाओं का प्रदर्शन चित्रों और पेंटिंग के माध्यम से इस प्रकार से कर रहे हैं कि लोग देखते रह जा रहे हैं। कुदरती तौर पर बच्चों को दिया गया यह अनोखा उपहार, उनको एक अच्छे चित्रकार एवं कलाकार के रूप में स्थापित करता है। बच्चों की इस विलक्षण प्रतिभा का मनौवेज्ञानिक अध्ययन करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने अभिनव पहल करते हुए स्कूली बच्चों को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आगे लाने का काम किया है। जिले भर के शासकीय भवनों की चार दीवारियों पर बच्चों द्वारा पेंटिंग का काम प्रारम्भ किया गया है।  इस कार्य का शुभारंभ बीते रोज फ्लैट्स मैदान की दीवारों व रिक्शा स्टैण्ड पर बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर आकृतियाॅ रंगों और ब्रुश के जरिए उकेरी। बच्चों द्वारा पूरी तन्मयता के साथ इस काम को अपने हाथ में लिया, बच्चों ने जिलाधिकारी आवास व कलैक्ट्रेट की दीवारों पर भी सुन्दर-सुन्दर संदेशात्मक चित्र (पेंटिंग) बनाई हैं। प्रत्येक पेंटिंग देखने वाले को कुछ न कुछ जीवन का संदेश दे रही है। लोग इनको देखकर काफी आश्चर्यचकित हैं। लोगों द्वारा बच्चों की चित्रकारी के साथ ही जिलाधिकारी श्री बंसल की इस पहल की तरीफ की है। जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा है कि बचपन से ही बच्चे काफी प्रतिभाशाली होते हैं तथा उनके भीतर विभिन्न प्रकार के कलात्मक गुण विद्यमान होते हैं, जरूरत इस बात की है कि बच्चों की इस प्रतिभा को सामने लाने तथा निखारने के लिए एक उचित मंच दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिलेभर के बच्चों को साथ लेकर पेंटिंग करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद के होनहार बच्चे अपनी अद्भुत चित्रकारी प्रतिभा से जिलेभर की सरकारी भवनों की दीवारों, चार दीवारियो तथा खाली पड़ी दीवारों पर सुन्दर-सुन्दर चित्र बनाकर दीवारों को सजायेंगे, इससे दीवारों का विद्रुपीकरण रूकेगा और सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को यह चित्र एक सुःखद अनुभवन के साथ ही जीवन का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहन के लिए प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भी दिए जायेंगे। जिलाधिकारी श्री बंसल स्वयं एक अच्छे आर्टिस्ट हैं, उन्होंने खुद बच्चों के साथ दीवारों पर पेंटिंग की।

Leave A Comment