Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



डेटा चोरी मामला में मार्क जुकरबर्ग की मुश्किलें बड़ी

facebook

सरकार ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक के मुखिया मार्क जुकरबर्ग को आज चेतावनी दी कि उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 20 करोड़ भारतीयों के डाटा की चोरी या दुरुपयोग के किसी भी तरह के प्रयास पर उन्हें भारत में तलब करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि फेसबुक समेत अन्‍य सोशल मीडिया का दुरुपयोग अगर चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया गया तो इसे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि जरूरत पड़ी तो फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी और कानून विभागों के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, मार्क जुकरबर्ग, आप अच्छी तरह से समझ लें, अगर फेसबुक के सिस्टम से कोई डाटा चोरी या डाटा के दुरुपयोग किया गया तो इसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। हमारे आईटी कानून के तहत कड़े अधिकार है जिनमें आपको भारत में सम्मन करने का अधिकार शामिल है। फेसबुक के साथ ही प्रसाद ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2019 के चुनाव प्रचार के लिए ब्रिटिश एजेंसी कैंब्रिज एनालिटिका को जिम्मेदारी सौंपी है, जिस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। मीडिया के एक सेक्शन द्वारा इसे कांग्रेस के ‘ब्रह्मास्त्र’ के तौर पर बताया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि जिस एजेंसी को कांग्रेस पार्टी ने हायर किया है उस पर घूस लेने, सेक्स वर्कर्स के जरिए राजनेताओं को फंसाने और फेसबुक से डाटा चुराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में कैंब्रिज एनालिटिका की भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक के 5 करोड़ सदस्‍यों से जुड़ी जानकारियों का दुरुपयोग करने आरोप लगा है। इसके बाद कंपनी ने अपने चीफ एक्जीक्यूटिव अलेक्जेंडर निक्स को सस्पेंड कर दिया है। कैंब्रिज एनालिटिका वहीं कंपनी है जिसने 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की कैंपेनिंग की थी। इस विवाद के बीच कंपनी के वैल्‍यूएशन में महज 48 घंटों के भीतर 50 अरब डॉलर यानी लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है. जकरबर्ग के खुद का नेट वर्थ 58,500 करोड़ रुपए कम हो चुका है. इससे वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्‍यक्ति से 7वें नंबर पर आ गए हैं.

 

Leave A Comment