Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



डोईवाला में सिपेट का हुआ उद्घाटन, जानिये खबर

uk- cm

 

देहरादून | केंद्रीय मंत्री रसायन एवं उर्वरक अनंत कुमार व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी कौशल विकास एवं तकनीकी सहयोग (सीएसटीएस) केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही नए सिपेट भवन का शिलान्यास भी किया गया। 40 करोड़ रुपये की लागत से डोईवाला में 10 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह संस्थान देश का अति आधुनिक संस्थान होगा। इससे उत्तराखंड में पूंजी निवेश की संभावना बढ़ेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। डोईवाला में एक प्लास्टिक रिसाईकिल यूनिट की स्थापना भी की जाएगी। आईडीपीएल की 899 एकड़ भूमि में से 833.25 एकड़ भूमि केंद्र द्वारा राज्य सरकार को वापिस कर दी गई है। द्वाराहाट मे भी एक सिपेट की स्थापना की जाएगी। इसी प्रकार सितारगंज में प्लास्टिक मेडिकल डिवाईसेज पार्क की स्थापना की जाएगी।  केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सिपेट का महत्व आईआईटी के समान ही है। यहां के बच्चों को 100 प्रतिशत कैम्पस प्लेसमेंट मिलेगा। देश में वर्तमान में 8 लाख प्लास्टिक इंजीनियर्स की मांग है। इसी प्रकार पूरी दुनिया में भारी संख्या में इनकी मांग है। डोईवाला में प्रारम्भ किए गए सिपेट में पहले वर्ष 1500, दूसरे वर्ष 2500 व तीसरे वर्ष 3000 युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। यहां प्लास्टिक इंजीनियरिंग में बीटेक भी प्रारम्भ करने पर विचार किया जा रहा है। देहरादून में शुरू किया गया यह देश का 32 वां सिपेट केंद्र है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर द्वाराहाट में भी सिपेट की स्वीकृत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सिपेट, डोईवाला में एक प्लास्टिक रिसाईकिल यूनिट की स्थापना की जाएगी। सितारगंज में प्लास्टिक मेडिकल डिवाईसेज पार्क की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से 5 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर आईडीपीएल की 899 एकड़ भूमि में से 833.25 एकड़ भूमि केंद्र द्वारा राज्य सरकार को वापिस कर दी गई है। बाकि बची भूमि पर आईडीपीएल चलता रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा। यह जानकारी में आने पर कि केंद्र सरकार से स्वीकृत किए गए 100 जनऔषधि केंद्र के सापेक्ष राज्य में 106 केंद्र खोल दिए गए हैं, केंद्रीय मंत्री ने 100 और जन औषधि केंद्र की स्वीकृति दिए जाने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए काफी ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जी ने उत्तराखण्ड पर सौगातों की बारिश की है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन सपना साकार होने का दिन है। आईडीपीएल की 833.25 एकड़ भूमि उत्तराखण्ड को निशुल्क मिली है। प्राप्त भूमि में से 200 एकड़ भूमि एम्स के विस्तार के लिए प्रयोग की जाएगी। जबकि बाकी भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खूबसूरत व देवभूमि की गरिमा के अनुरूप कन्वेंशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। डोईवाला में सिपेट से हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा। यहां 100 प्रतिशत प्लेसमेंट होगा जो कि बहुत बड़ी बात है। यहां की 85 प्रतिशत सीटें उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए होंगी। इन केंद्रों की स्थापना से स्थानीय आर्थिकी विकसित होगी और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर हजारों लोग लाभान्वित हांेगे। राज्य सकार विजन 2020 के तहत एक लाख युवाओं के स्किल डवेलपमेंट पर काम कर रही है। हमने राज्य में 200 स्टार्टअप का लक्ष्य निर्धारित किया है।  इस अवसर पर सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, जार्ज आईवन ग्रेगरी मैन, केंद्र में सचिव पी.राघवेंद्र राव, उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सीपेट के महानिदेशक डाॅ. एसके नायक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment