Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का हुआ समापन, विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

 

देहरादून। देहरादून के सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रूप ऑफ कॉलेज देहरादून में आयोजित 3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह के मौके पर महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेम चन्द्र पांडे, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन एडवोकेट गिरीश पंचोली, टैक्नो हब की अध्यक्ष रीमा पंत, खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील देवली, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट मानसी नेगी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता टीम व प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था, तो वहीं 9 दिसंबर को उत्तराखण्ड़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आर. के जैन व सोशल बलूनी ग्रुप के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने छात्र-छात्राओं का हौंसला बढ़ाया। खेलकूद प्रतियोगिता में संस्थान के 5 ग्रुपों (नंदादेवी, पंचाचूली, त्रिशूल, नीलकंठ, बद्रीविशाल) ने 3 दिन तक विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। ग्रुप के तौर पर बद्रीविशाल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर किया तो वहीं नंदा देवी ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आज कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। वहीं छात्र-छात्राओं ने बैंड की धुन पर शानदार परेड निकाली, मुख्य अतिथियों ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी व बाल अपराधों से सजग रहने की अपील की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेम चन्द्र पांडे छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की गई परेड को खूब सराहा, उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की इस प्रस्तुति ने उन्हें अपने सेना के दौरान के दिनों की यादें ताजा कर दी हैं। उन्होंने कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्य की सराहना की। साथ हमुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष 300 निर्धन बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान किए जाने को लेकर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि इस उनके इस अभियान को अपना हरसंभव सहयोग करेंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरूष) में नीलकंठ व पंचाचूली ग्रुप की मिश्रित टीम विजेता रही। रस्साकशी (पुरूष) में बद्रीविशाल ग्रुप विजयी रहा। जबकि महिलाओं की रस्साकशी में त्रिशूल ग्रुप ने बाजी मारी। खो-खो प्रतियोगिता (महिला) में पंचाचूली ग्रुप विजयी रहा।

Leave A Comment