Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



तीसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बड़ी

GDP

अर्थव्यवस्था को लेकर जो मंदी या नकारात्मक माहौल होने की आशंकाएं थी वो सच साबित नहीं हो रही हैं. लेकिन सिर्फ़ एक तिमाही के आंकड़ें को पूरे साल का आंकड़ा नहीं माना जा सकता. जनवरी, फ़रवरी और मार्च का आंकड़ा आने के बाद साल 2017-18 के लिए पूरे साल का आंकड़ा आ सकेगा जिसके बाद हम ये कहने की स्थिति में होंगी की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है. लेकिन फ़िलहाल ये तो कहा ही जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी नहीं है. अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता के माहौल में क्या ये आंकड़ा भारत को राहत देगा? इस सवाल पर आलोक पुराणिक कहते हैं, “अमरीका को छोड़कर दुनिया की बाकी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेज़ी नहीं हैं. ऐसे में भारत के निर्यात पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा इसी आंकड़ें में एक आंकड़ा ये भी है कि भारतीय कृषि क्षेत्र सिर्फ़ दो प्रतिशत से ही बढ़ा है. वहीं रोज़गार के क्षेत्र में भी तेज़ी दिखाई नहीं दे रही है. ऐसे में 7.2 प्रतिशत की जीडीपी विकास दर के बावजूद कई चुनौतियां अभी बाक़ी हैं. सार्वजनिक बैंकिंग के क्षेत्र में कई बड़े घोटाले सामने आने के समय में सवालों का सामना कर रही भारत सरकार इन आंकड़ों को अपनी उपलब्धि बताकर भुनाने की कोशिश कर सकती है. पुराणिक कहते हैं, “बहुत ताज्जुब की बात नहीं होगी यदि सरकार इन आंकड़ों को अख़बारों में विज्ञापन देकर प्रकाशित करवाए. वहीं विपक्ष को कृषि क्षेत्र के सिर्फ़ दो प्रतिशत से बढ़ने और जीएसटी के कारण परेशानी में आए उद्योग धंधों के सवाल को उठाना चाहिए.” वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था साल 2005 से 2008 के बीच 9 प्रतिशत तक की दर से बड़ी थी. क्या भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से इस आंकड़ें को छू पायएगी? आलोक पुराणिक का मानना है कि ये सवाल ही बेमानी है. वो कहते हैं, “जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था विकसित होती जाती है वैसे-वैसे उसकी विकास दर कम होती जाती है. अमरीका जैसी विकसित अर्थव्यवस्था में दो प्रतिशत की विकास दर भी बहुत बड़ी मानी जाती है. अर्थव्यवस्था का साइज़ बढ़ने से विकास दर कम होती जाती है. ये सरल सिद्धांत है.” पुराणिक कहते हैं, “ऐसे में अगले पांच सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था 9-10 प्रतिशत का आंकड़ा नहीं छू पाएगी. यदि हम 6 या 7 प्रतिशत की विकास दर भी नियमित रख पाए तो ये भी भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी. हम अपने जीवनकाल में ही देख लेंगे कि पांच प्रतिशत की विकास दर भी बहुत बड़ी मानी जाएगी.” बीती तिमाही (अक्तूबर से दिसंबर 2017 ) में 7.2 की विकास दर के इस आंकड़े के साथ भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी बन गया है. बीते साल भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट देखी गई थी.

Leave A Comment