Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री धामी ने किया लक्ष्य सेन को सम्मानित

 

नये उदीयमान खिलाडियों के प्रेरणा श्रोत है लक्ष्य सेन

प्रधानमंत्री को अल्मोडा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट कर राज्य को दी पहचान

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत पर उत्तराखण्ड के सपूत एवं विश्व विख्यात खिलाडी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने थामस कप की एतिहासिक जीत पर लक्ष्य सेन को 15 लाख तथा गतवर्ष आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख का चेक भेंट किया। उन्होने लक्ष्य सेन को आगामी ओलम्पिक में जीत की शुभकामनाये देते हुए कहा कि लक्ष्य सेन ने हम सबको भी सम्मानित करने का कार्य किया है। हमारे नये उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा देश व दुनिया में प्रदर्शित करने में कामयाब होगें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट के दौरान उन्हे अल्मोड़ा की बाल मिठाई भेंट कर बाल मिठाई को ब्राण्ड बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री से हमें खेलों के साथ अन्य विभिन्न क्षेत्रों में नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार की सीख मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो में कोई शार्टकट नही होता है। खिलाडी का परिश्रम व पसीना उसे पदक प्राप्त करने में मदद करता है। महाभारत के अर्जुन की भांति मछली की आंख को लक्ष्य बनाने जैसा कार्य कर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया की 14 बार की विजेता टीम को हराकर देश का मान बढ़ाया है। यह जीत लक्ष्य सेन को नई जिम्मेदारी का अहसास कराने के साथ ओलम्पिक जीतने के लिये प्रेरित करेगी हम सबकी भावना उससे जुडी है। हमारा कोई भी बेटा या बेटी जब अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढता है तो उसमें सबकी भावना जुड जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रतिभावान खिलाडियों को खेल प्रतियोगिताओं में उचित अवसर तथा वातावरण उपलब्ध कराने के लिये खेल नीति तैयार की गई है। इससे सामान्य परिस्थिति में रहने वाले खिलाडियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के बेहतर मौके मिल सकेंगे। उन्होंने कहा की विकास की दृष्टि से उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिये व्यापक स्तर पर मंथन किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों से संवाद कायम कर आम बजट तैयार करने से लेकर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन उनके विचार एवं सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। राज्य के विकास में जन सहभागिता का हमारा प्रयास है। इस अवसर पर लक्ष्य सेन ने कहा कि थामस कप में इस बार हम एज ए टीम पहली बार देश के लिये खेले। उन्होंने कहा कि आगे भी अपनी खेल प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने का उनका प्रयास रहेगा। उन्हें सम्मानित करने के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया। उत्तराखण्ड बेडमिन्टन एशोसियेशन द्वारा लक्ष्य सेन को टेब भी भेंट किया गया।।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तथा विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने भी अपने सम्बोधन में लक्ष्य सेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगितायें राष्ट्रभावना का प्रतीक होती है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उत्तरांचल बेडमिंटन एशोसियेशन की अध्यक्षा अलकनन्दा अशोक, निदेशक खेल जीएस रावत, संयुक्त निदेशक खेल धमेन्द्र भट्ट, लक्ष्य सेन के पिता एवं कोच डी.के.सेन सहित ऐशोसियेशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave A Comment