Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का हर युवा साधक है डिग्रीधारी, अच्छा करियर छोड़ बने है सन्यासी

सिंहस्थ 2016 के महाकुंभ में हजारो कैम्पों में एक ऐसा भी कैम्प है जो सबसे अलग है। इस कैम्प की खासियत यहां का वैभव नहीं, साधक हैं। इस कैम्प से जुड़ा हर साधक कोई आम आदमी नहीं है, अच्छी-खासी डिग्री और करियर को छोड़ संन्यास की राह पर चलने वाले युवा है। कोई एमबीए, कोई डॉक्टर, कोई एम.टेक. तो कोई इंजीनियर। यहां आप जिससे मिलेंगे, उसके पास ऐसी ही कई भारी-भरकम डिग्री होगी। ये कैम्प है दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का। समाधिस्थ आशुतोष महाराज द्वारा 1983 में स्थापित इस संस्थान से इस समय लाखों युवा जुड़े हैं जो अपना परिवार, करियर सब कुछ छोड़कर समाज सेवा में लगे हैं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, कन्या भ्रूण हत्या, पशु संरक्षण विकलांग पुनर्वास, चिकित्सा, ध्यान, योग जैसे क्षेत्रों में काम कर रहा है। इस संस्थान की सबसे बड़ी खूबी यहां के साधक और साध्वियां हैं। ये सभी युवावस्था में ही परिवार और करियर को छोड़कर आशुतोष महाराज के मिशन से जुड़े और संन्यासी जीवन जीते हुए युवाओं को सनातन धर्म, समाज सेवा आदि से जोड़ रहे हैं।

इन्ही में कुछ साध्वी का परिचय आप के समक्ष प्रस्तुत है-

omprabha-bharti

साध्वी ओमप्रभा भारती

कनाडा से आईँ साध्वी ओमप्रभा भारती 1995 से इस संस्थान से जुड़ी हैं और 2005 में उन्होंने संस्थान में पूर्णकालीन साध्वी बनीं। कनाडा में साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री कर चुकी साध्वी कहना है की समाज को बेहतर बनाना ही हमाराउद्देश्य है ।

ruchika-bharti

साध्वी रुचिका भारती

साध्वी रुचिका भारती एम.बी.ए. पासआउट दिल्ली की हैं। उनका कहा है की आशुतोष महाराज की आध्यात्म के प्रति उनकी दृष्टि ने उन्हें काफी प्रभावित किया। वे 1996 से संस्थान से जुड़ी हैं। उनका कहना है कि जो शांति और परमात्मा हम बाहर खोज रहे हैं वो हमारे भीतर ही है |

manibala-bharti

साध्वी मणिबाला भारती

दिल्ली की मणिबाला भारती एम.एससी (मैथेमेटिक्स) हैं। संस्थान से 2008 से जुड़ी हैं और तब से लगातार युवाओं में अध्यात्म का प्रचार कर रही हैं। उनका कहना है कि हमारी जितनी परंपराएं हैं उनको लेकर कई सवाल मन में थे, जब इस संस्थान से जुड़ी तो उन परंपराओं के पीछे के लॉजिक समझ में आए।

deepa-bharti

साध्वी दीपा भारती

2012 से इस जुड़ी मूलतः दिल्ली की रहने वाली साध्वी दीपा भारती बी.टेक. हैं, ह्यूमन राइट्स में डिप्लोमा और सोशल वर्क में भी पढ़ाई की है। उनका कहना है कि आशुतोष महाराज से मिलने के बाद उन्हें ये समझ में आया कि ईश्वर देखने का विषय है, अगर हम अपने भीतर ध्यान-योग के सहारे से ऐसी शक्ति जगाएं तो परमात्मा को अपने भीतर ही देख सकते हैं।

aashtha-bharati

 

साध्वी आस्था भारती
संस्थान से 10 साल जुड़ी साध्वी आस्था भारती संस्थान की कथा व्यास हैं और श्रीमद्भागवत कथा करती हैं। अपनी कथाओं के जरिए वे नशा मुक्ति, देशभक्ति, समाज सेवा आदि पर युवाओं को संदेश दे रही हैं ।

Leave A Comment