Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



देवांशी खेल व सांस्कृतिक मेला की वेबसाईट का उद्घाटन हुआ

CM

देहरादून| हमारे खेत खलिहान, हमारे पशु, हमारे मकान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। इन्हें संरक्षित करने के सरकार के प्रयासों में राज्य व समाज की सेवा से जुड़े लोगों को भागीदारी निभानी चाहिए। परम्परा व संस्कृति के प्रति हमें अपने युवाओं को भी पे्ररित करना होगा। अपनी जड़ों से जुड़े रहकर ही कोई समाज विकसित हो सकता है। रविवार को बीजापुर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम देवांशी खेल व सांस्कृतिक मेला की वेबसाईट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गांवों की अर्थव्यवस्था को जीवंत करने के प्रयासों में सरकार को तभी सफलता मिल सकती है जब इसमें स्थानीय लोग व ग्राम पंचायतें सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस दिशा में अभी तक कुछ व्यक्तिगत प्रयास ही हुए हैं इन्हें सामूहिक प्रयासों के रूप में बदलना होगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अपनी सांस्कृतिक व पारम्परिक जड़ों को दुबारा पाने के लिए विशेष तौर पर युवाओं को आगे आना होगा। राज्य सरकार ने पारम्परिक जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक पहल की है। हमने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जिनसे मंडुवा, चैलाय, रामदाना, काला भट, फाफर, झिंगोरा आदि पारम्परिक फसलों की मांग सृजित हो। उसी का परिणाम है कि मंडुवा व काला भट की कीमत पहले की अपेक्षा कहीं अधिक हो गई है। इनसे बने उत्पादों में वैट में छूट भी दी जाएगी। आबकारी नीति में शराब को स्थानीय फलों से जोड़ा गया है। हमारा पेड़ हमारा धन योजना प्रारम्भ की गई है। बेकार पड़े खेतों के उपयोग केे लिए संविदा खेती पर भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार अपने पारम्परिक लोक कलाकारों व शिल्पकारों के संरक्षण में भी प्रयासरत है। साठ वर्ष से अधिक आयु के कलाकारों व शिल्पकारों को पेंशन प्रारम्भ की गई है। जो स्वयं सहायता समूह स्थानीय उत्पादों पर कार्य करेंगे उनके मार्केटिंग में राज्य सरकार सहायता करेगी। अल्मोड़ा में शिल्प संस्थान प्रारम्भ किया गया है। पारम्परिक भवन शैली को संरक्षित करने के लिए योजना में उŸारकाशी व पिथौरागढ़ के साथ ही जौनसार क्षेत्र को लिया जाएगा। आयोजक संस्था के अध्यक्ष पूर्व मंत्री एनएस राणा ने बताया कि नैनबाग (टिहरी गढ़वाल) में 28 मई से 30 मई तक प्रथम देवांशी खेल एवं सांस्कृतिक मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर लोककलाकार नंदलाल भारती, वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment