Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



देहरादून का पहला भारतीय डाक एटीएम का शुभारम्भ

DAAK_ATM

भारतीय डाक सेवा देश की प्राचीनतम सेवा में से है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचानी है तो भारतीय डाक सेवा को बैंकिंग से जोड़ना होगा। देहरादून प्रधान डाकघर परिसर में उत्तराखंड प्रदेश की प्रथम एटीएम सेवा का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारतीय डाक सेवा भी बदलते हुए दौर की आवश्यकताओं के अनुसार खुद को बदल रही है। इसकी सेवाओं में बड़ा परिवर्तन आता जा रहा है।मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि दुनियाभर में पोस्टमास्टर की अलग ही पहचान है। डाक सेवाएं बहुपयोगी होते हुए भी इस पर उतना ध्यान नहीं दिया गया है जितना दिया जाना चाहिए था। डाक विभाग ग्रामीण बचत को प्रोत्साहित करता है जो कि राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमण्डल उदय कृष्ण ने बताया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर कोर बैंकिंग से जुड़ गए हैं। देहरादून में पहला एटीएम प्रारम्भ किया गया है। चरणबद्ध तरीके से सभी जिला मुख्यालयों में भी एटीएम प्रारम्भ कर दिए जाएंगे। अभी ये एटीएम केवल डाकघरों से ही जुड़े हैं। अन्य बैंकों से ये नहीं जुड़े हैं। प्रदेश के किसी भी डाकघर में खाता होने पर इनसे धन की निकासी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना में लक्ष्य से कही अधिक खाते उत्तराखंड परिमण्डल द्वारा प्रारम्भ किये गये हैं। इस अवसर पर निदेशक वीके सिंह, बहादुर सिंह, सहित डाक सेवा के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Comment