Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



देहरादून : जैन समाज का पर्यूषण पर्व का चौथा दिन, जानिए खबर

देहरादून | पर्यूषण पर्व के चौथे दिन उत्तम सत्य धर्म के शुभ अवसर पर 108 मुनि श्री विबुध्द सागर जी एवम 105 क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज जी के परम सानिध्य में रोजाना की तरह जैन धर्मशाला में जिन मंदिर में ,सरनीमल मंदिर, माजरा मंदिर, एवं अन्य मंदिरों में यथावत पूजन प्रतिष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें सभी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर रहे हैं वहीं एक तरफ साँयकालीन में भव्य आरती एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित संस्थाओं द्वारा किए जा रहे हैं। 10 लक्षण धर्म के चौथे सत्य धर्म के बारे में श्रद्धालुओं को ज्ञान देते हुए 108 श्री विबुद्ध सागर जी एवं 105 ही समर्पण सागर जी ने अपने मुखारविंद से प्रवचन दिए और कहा कि हमें किसी को भी कठिन वचन नहीं बोलना चाहिए निंदा ,झूठ इन दोनों का भी सर्वथा त्याग करना चाहिए सत्य वचन और हित मित् प्रिय वचन ही बोलना चाहिए क्योंकि जग में सत्यवादी जीव ही सुखी दिखाई देते हैं। दूसरे के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए सत्य बोलने वाले बेशक कटु लगते हैं लेकिन सच्चे मित्र और सच्चे व्यक्ति वही होते हैं सत्य स्वरूपी आत्मा को पहचान कर उसमें ही लीन हो ना वही उत्तम सत्य धर्म की यथार्थ प्रगटता है। इस अवसर पर जैन वन मंत्री संदीप जैन जी ने कहा कि नित्य प्रतिदिन सभी संस्थाओं द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम दिए जा रहे हैं जो अत्यंत सराहनीय है। इसी क्रम में आज महिला जैन मिलन द्वारा भव्य थाल सजाओ मंगलाचरण एवं नन्हे-मुन्ने बालकों द्वारा जैन भजनों पर सुंदर एवं मनमोहक नृत्य किए गए।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी मधु जैन संयोजक आशीष जैन अर्जुन जैन महामंत्री हर्ष जैन भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन नरेश जैन जी ममलेश जैन सुखमाल जैन रचना जैन शेफाली जैन अलका जैन कार्यक्रम संयोजिका प्रीति जैन पायल जैन सुनीता जैन सुप्रिया जैन प्रियंका जैन अनुपमा जैन अंजलि जैन रेखा जैन जूली जैन रश्मि जैन संगीता जैन मुकेश जैन कुमारी नित्या जैन आराध्या जैन विदुषी जैन शाश्वत जैन वेदांश जैन अनंत जैन प्रज्ञा जैन मिस्टी जैन कुमारी रश्मि जैन प्रिया जैन शामिल हुए।

Leave A Comment