Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



नवनिर्मित भवन ‘यूसीएफ सदन’ का हुआ लोकार्पण

cm-k

किसानों को अपने साथ जोड़ते हुए विलेज फार्मिंग की अवधारणा को साकार करने के लिए सहकारी क्षेत्र आगे आए। ग्रामीण आवास के क्षेत्र में सहकारी संस्थाएं राज्य सरकार के साथ पार्टनर की भूमिका निभाएं। देहरादून के अजबपुर कलां में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के नवनिर्मित भवन ‘यूसीएफ सदन’ का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सहकारी संस्थाओं को कार्य प्रदान करने से ही सहकारी क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। जहां विकेंद्रीकरण है, वहीं तरक्की है। नवनिर्मित भवन के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में काम करने वाले इसे एक उदाहरण के तौर पर लें। राज्य में सहकारिता के विकास में इफ्को की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। किसानों को साॅयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए अभियान चलाया गया है। ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जिले में साॅयल हेल्थ कार्ड के कार्य में इफ्को के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा अनुरोध करने पर कार्यक्रम में उपस्थित इफ्को के प्रबंध निदेशक डा.उदय शंकर अवस्थी ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों में सहकारी क्षेत्र में काफी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। किसानों को ऋण देने में सहकारी बैंक आगे हैं। सहकारिता का क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। सहकारी क्षेत्र के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। इसी का परिणाम है कि आज रेशम फेडरेशन की उपस्थिति दिख रही है। 5-6 दुग्ध संघ लाभ की स्थिति में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण आवास के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ काम करने के लिए सहकारी संघ रोड़मैप तैयार करे। विलेज फार्मिंग में भी सहकारिता की महत्वर्पूण भूमिका हो सकती है। ग्रामीण उत्पादों के विपणन में महिला स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जा सकता है। सहकारिता मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में उत्तराखंड सहकारी संघ का अमूल्य योगदान हो सकता है। मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। यूसीएफ के नए भवन के लोकार्पण पर बधाई देते हुए श्री आर्य ने कहा कि राज्य में सहकारिता निरंतर नए विकास के सोपानों को छू रहा है।

Leave A Comment