Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



नवोदित गायिका तमन्ना का नरसिंह महिमा पर आधारित एल्बम लांच

pehchan

 

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी की नवोदित लोक गायिका तमन्ना बगवाड़ी ने केदार महिमा एल्बम की सफलता के बाद अब नरसिंह महिमा का प्रसिद्ध उत्तराखंडी विधा जागर के माध्यम से वर्णन किया है। उनका यह भक्तिमय गीत वीडियो यूट्यूब पर काफी सराहा जा रहा है। इससे पहले नवोदित गायिका ने भगवान केदारनाथ पर आधारित गढ़वाली जागर एलबम निकाला था, जिसमें भगवान केदारनाथ की महिमा का पूरा विस्तार से वर्णन किया गया है। नवोदित गायिका के भक्तिमय गीतों की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा की जा रही है।  मूलतः विकासखण्ड ऊखीमठ के देवली-भणिग्राम निवासी तमन्ना बगवाड़ी को बचपन से ही गाने लिखने का शौक था। धीरे-धीरे शौक गाना गाने का हुआ तो उन्होंने अपनी भक्तिमय एल्बम निकाली। तमन्ना की भगवान भोले के प्रति अटूट आस्था रही है। प्रारंभिक शिक्षा से ही तमन्ना भजन-कीर्तन संध्या में भाग लेती थी और अपनी जादूई आवाज से सभी का दिल जीत लेती थी। तमन्ना हर मंच पर भक्तिमय गीतों को ही प्रस्तुत करती हैं। सबसे पहले तमन्ना ने भगवान भोले की महिमा पर आदि अनादि अनंत है बाबा, लीला तेरी अपार, तू बस्यु चा केदार जागर का वीडीओ एल्बम निकाला। जिसकी खूब सराहना की गई। इसके बाद अब गायिका तमन्ना ने नरसिंह महिमा का प्रसिद्ध उत्तराखंडी विधा जागर के माध्यम से वर्णन किया है। उनकी जादुई आवाज सभी को पसंद आ रही है और यह गीता यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी एल्बम में पिता गोविंद बगवाड़ी से पूरा साथ देते हैं। यूट्यूब पर तमन्ना के गीतों को काफी सराहा जा रहा है। नवोदित गायक तमन्ना बगवाड़ी ने बताया कि उन्हें बचपन से गाने लिखने और गाने का शौक रहा है और स्कूल के दिनों में भी वे सांस्कृतिक एवं भजन-कीर्तन संध्या कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। कहा कि उनका यह नरसिंह महिमा का प्रसिद्ध उत्तराखंडी विधा जागर के माध्यम से वर्णन किया है। तमन्ना के नये भक्तिमय वीडियो एल्बम की तीर्थ पुरोहित पंडित उमेश शुक्ला, सुमंत तिवाड़ी, अमित अवस्थी, किशन बगवाङ़ी, केशव तिवारी, भगत बगवाङ़ी, महेश बगवाडी, विनोद शुक्ला, श्रीनिवास पोस्ती, अजय जुगरान, सुशील शुक्ला ने सराहना की।

Leave A Comment