Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



नेक कार्य : 26 दिसम्बर को 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराएगा बालाजी सेवा समिति संस्था

 

देहरादून। श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से अपने दसवें वर्ष पूरे होने पर 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। 26 दिसंबर को इनके दूल्हे सामूहिक रूप से घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शिवाजी धर्मशाला से बारात लेकर ब्लेसिंग फार्म पथरीबाग पहुंचेंगे। जिसकी तैयारी इन दिनों जोरों पर है। इन दिनों समिति की ओर से इसके लिए अतिथियों को डिजिटल कार्ड्स भेजे जा रहे हैं। जिसको लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं। श्री श्री बालाजी सेवा समिति के संस्थापक- अध्यक्ष  अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से 10 सालों से सेवा की जा रही है। जिसके तहत दिव्यांग,निर्धन और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है।  इसके लिए इनसे किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन शुल्क आदि नहीं लिया जाता है। कहा कि इस साल 21 कन्याओं के विवाह के साथ ही अब तक कराई गई कुल शादी वाली कन्यायें 190 हो जाएंगी। अखिलेश ने बताया कि 24 दिसंबर से ये विशेष आयोजन शुरू हो जाएंगे। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बताया कि समय की मांग को देखते हुए कन्याओं की शादी के लिए डिजिटल कार्ड्स भी लोगों को भेजे जा रहे हैं। समिति के सचिव मनोज खंडेलवाल ने बताया कि 24 दिसंबर को विश्व-विख्यात अजय याग्निक द्वारा ब्लेसिंग फार्म में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। जो कि 3 बजे से शाम 8 बजे तक होगा। 25 दिसंबर को दुल्हन की मेहंदी की रस्म होगी। जो कि ब्लेसिंग फार्म में शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी। इस दौरान समिति की महिलाएं भी मेहंदी लगवाएंगी। कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि 26 दिसम्बर को दूल्हे सामूहिक रूप से शिवाजी धर्मशाला से बारात लेकर निकलेंगे। दोपहर 12 बजे इनका स्वागत ब्लेसिंग फार्म में  होगा। जबकि दुल्हन सुबह 7 बजे तक यहां पहुँच जाएगी,क्योंकि यहाँ सभी का मेकअप होगा।फार्म पर ही शादी होगी। जहां पेरेंट्स की भूमिका में समिति के सेवादार रहेंगे। बताया कि समिति 10 वर्षाे से सेवा कर रही है। ऐसे में यदि इस नाम से मिलती-जुलती कोई संस्था किसी से सहयोग के लिए अपील करती है तो पहले ये अवश्य देख लें कि वे कितने वर्षों से और क्या कार्य कर रही है। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक रामकुमार गुप्ता, श्रवण वर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, रवि सूद, दीपक सिंघल, दिनेश चंद गोयल, अश्विनी अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग सहित कार्यकारिणी के सेवादार आदि उपस्थित थे। इस मौके पर अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि शादी की तैयारियों के तहत शहर सजना शुरू हो गया है। खासकर पटेलनगर में जगह-जगह सजावटी गेट बनाये गए है। उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के विवाह को लेकर यदि कोई भी किसी भी तरह का सहयोग करना चाहता है तो वह हमारे इन दिए गए नंबर्स पर सम्पर्क कर सकता है।

Leave A Comment