Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



नेपाल में घायलो के लिए 500 यूनिट ब्लड भेजा गया

nepal_earthquakeमुख्यमंत्री रावत ने कहा कि नेपाल में आई भीषण त्रासदी के प्रति हमारा प्रदेश पूरी तरह से गंभीर है तथा हमारी ओर से नेपाल के लिये बहुत बडी तादात में राहत सामग्री के साथ सेवार्थी भी भेजे जा रहे। उन्होंने नेपाल के हालात को दृष्टिगत रखते हुये रैस्क्यू टीम के रूप में अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा के साथ चार वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भेजी है, जो कि नेपाल में आयी त्रासदी का जायजा ले रही है। उन्होंने बताया कि नेपाल में घायलों को तत्काल ईलाज उपलब्ध कराने के लिये 500 यूनिट ब्लड हमारे प्रदेश से भेजा गया है, तथा 2000 यूनिट ब्लड और भेजने की तैयारी कर रहे है। इसके अलावा चिकित्सक एवं इंजीनियर की टीम के साथ ही एनसीसी, स्वंय सेवक की टीम भी सहायतार्थ भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री रावत ने मददकर्ताओं से अपील की है, कि राहत के रूप कपडे, टार्च, बर्तन, सोलर लाईट के साथ खाद्य सामग्री के 5-5 किलो पैक बनाकर भेजें जाय। वित्त मंत्री डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि नेपाल में आई त्रासदी में सहयोग के लिये केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश व बिहार प्रान्तों के विशेष रूप से सहयोग देने के लिये आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उद्यमियों व अन्य संगठनों से कहा कि वह अपने सामथ्र्य के अनुसार पडोसी देश के सहयोग के लिये आगे आये। डाॅ0 हृदयेश ने इस बात पर बल दिया कि नकद रूप मे सहायता राशि प्रदान की जाय। राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने बैठक में उपस्थित के लिये उद्यमियों व व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जनपद उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार से भूकम्प पीडितों की सहायतार्थ बहुत आशाएं हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नेपाल की इस आपदा की घडी में दोनों जिले सहयोग प्रदान करने के लिये कंधे से कंधे मिलाकार आगे आयेंगे। बैठक में डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, जिलाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय, एसएसपी नीलेश आनन्द भरणें, सीडीओ इवा आशीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव व आशीष भटगई, उप जिलाधिकारी विजय कुमार जोगडण्डे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड, सेवा सिंह, हरीश पनेरू, पुष्कर राज जैन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि सहित सिडकुल एसोशिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी, आरके गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, संजय सिंह, संदीप पाण्डे, अवनेश यादव, अनीता सिंह, वीवी श्रीधर, सौरभ सक्सेना, सतीश चन्द्र व बडी संख्या में उद्यमी, व्यापार संगठन व स्वंय सेवी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment