Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



पीएम मोदी ने देश के अनेक राज्यो के साथ उत्तराखण्ड के किच्छा एवं लागढ़ांग के माॅडल डिग्री काॅलेजो का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत दूसरे चरण में देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित होने वाले 70 नये माॅडल डिग्री काॅलेजों, 11 व्यवसायिक काॅलेजों, एक महिला विश्व विद्यालय तथा 60 से अधिक उद्यमिता व नवाचार से संबंधित उच्च शिक्षण संस्थाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट दबाकर शिलान्यास किया। इसमें उत्तराखण्ड के किच्छा एवं लागढ़ांग में दो नये माॅडल डिग्री काॅलेज के साथ ही पैठाणी में एक व्यवसायिक महाविद्यालय का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के दूसरे चरण में देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित होने वाले ये शिक्षण संस्थान भी नये भारत के निर्माण में रिसर्च इनोवेशन, इन्क्यूबेशन, स्र्टाट अप के लिये एक नया टेम्परामेंट विकसित करने में मददगार होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर के स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब हो, अटल इन्क्यूबेशन सेन्टर स्थापित करने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान व जय अनुसंधान का हमारा संकल्प आज और सशक्त हो रहा है तथा इस सशक्तिकरण का गवाह आज श्रीनगर बना है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्य में दो माॅडल डिग्री काॅलेजों एवं एक व्यवसायिक महाविद्यालय की स्थापना के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किच्छा, लालढ़ांग एवं पैठाणी में माॅडल व व्यवसायिक काॅलेजों की स्थापना से इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की आधुनिक एवं तकनीकि दक्षता की पहुंच होगी तथा इससे राज्य में युवाओं के लिये बेहतर भविष्य के मार्ग खुलेंगे। पैठाणी जैसे क्षेत्र में व्यवसायिक महाविद्यालय युवाओं को तकनीकि दक्षता उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे राज्यों के और अधिक तकनीकि दक्षता युक्त युवा देश की मुख्य धारा में शामिल हो सकेंगे। पैठाणी में स्थापित होने वाले व्यवसायिक महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव विनोद रतूडी एवं जिलाधिकारी पौड़ी उपस्थित थे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि किच्छा व लालढांग कॉलेजों के लिए केंद्र सरकार से 12-12 करोड़ और पैठाणी व्यावसायिक कॉलेज के लिए 26 करोड़ की राशि मंजूर हुई है. पैठाणी कॉलेज ऐसा होगा, जिसमें सिर्फ रोजगारपरक पाठ्यक्रम ही संचालित होंगे. इन कॉलेजों के लिए भूमि चयन समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
लालढांग में स्थापित होने वाले माॅडल डिग्री काॅलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक यतीश्वरानन्द, अपर मुख्य सचिव डाॅ. रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति दीप्ति रावत आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि लालढांग के मीठी बेरी में स्थापित होने वाले इस माॅडल डिग्री काॅलेज से पूरे क्षेत्र में आदर्श व रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध होगी तथा इस क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को मुखर होकर उभरने का मौका मिलेगा।

Leave A Comment