Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को देहरादून के स्थानीय होटल में भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित “मुख्यमंत्री के साथ बातचीत“ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि राज्य में इन्वेस्टर्स को दोस्ताना माहौल उपलब्ध करा सकें। सरकार इन्वेस्टर्स को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध करा सकें। राज्य उद्योग के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है पर अभी इसमें और मैच्योरिटी की आवश्यकता है। सीआईआई हमेशा से राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में लीडर्स स्टेट्स की श्रेणी में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य उद्योग के क्षेत्र में लीडर्स स्टेट की प्रमुख श्रेणी में सम्मिलित हुआ है। राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए 10 करोड़ तक की स्वीकृति देने के लिए जिलाधिकारियों को अनुमति दे दी है। उद्योग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू है, जो निश्चित रूप से सिंगल विंडो सिस्टम से इन्वेस्टर्स को लाभ मिलेगा। अक्टूबर माह में इन्वेस्टर्स मीट भी प्रस्तावित है, जो निश्चित रूप से इंवेस्टर्स को आकर्षित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैविक खेती के क्षेत्र में प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फिल्म नीति में परिवर्तन करते हुए यहां शूटिंग को फ्री किया है। आप बहुत से फिल्म प्रोजेक्ट्स यहां शुरू हो रहे हैं शीघ्र ही यहां दक्षिण भारत की फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलने से स्थानीय व्यापारियों होटल व्यवसायियों एवं कलाकारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शूटिंग साइट्स के क्षेत्र में भी उत्तराखंड में बहुत अधिक संभावनाएं हैं, उत्तराखंड प्राकृतिक रूप से बहुत ही खूबसूरत है। राज्य के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अच्छे होटल्स की आवश्यकता है। अच्छे होटल्स बनाने में सीआईआई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री ने सीआईआई का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर उत्तराखंड के विकास में सहयोग करें। प्रमुख सचिव  मनीषा पवार ने कहा कि राज्य सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है।उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम को लागू किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सिंगल विंडो सिस्टम को सरलतम बनाया जाए। सरकार लगातार इस सिंगल विंडो सिस्टम को सरलतम बनाने के प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों के कारण वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 3200 करोड़ के 594 प्रपोजल्स स्वीकृत किए गए, इसके मुकाबले वित्तीय वर्ष 2018-19 के मात्र 2 माह में 2.5 हजार करोड़ 92 इन्वेस्टमेंट स्वीकृत किए हैं।

Leave A Comment