Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को लगा रहे पलीता, गंगा के किनारों पर पसरी गंदगी

हरिद्वार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला कार्यकाल खत्म होने को है। स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री ने आखिर क्या क्या नहीं किया पर लोग है की मानाने को तैयार ही नहीं है। इतना ही नहीं आम जनमानस की बात एक बार समझ में आती है की कुछ तो मजबूरी रही होंगी ,पर नगर निगम क्या मजबूरी है यह तो उसके अधिकारी या फिर कर्मचारी ही अच्छी तरह से बता सकते है। सफाई को लेकर नव नियुक्त मेयर अनीता शर्मा जब से मेयर बानी है तभी से रोना रो रही है कि उनकी निगम में कोई अधिकारी सुनता ही नहीं है। जी हाँ ,जिसका जीता जागता उदहारण है ज्वालापुर रेलवे लालपुल के पास। जिसे देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है। ज्वालापुर रेलवे लालपुल के आसपास गंगा किनारे भारी मात्रा में गंदगी पसरी हुई है। गंगा में भारी मात्रा में कूड़ा करकट फेंका जा रहा है। पुल जटवाड़ा के घाटों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कांवड़ पटरी मार्ग का भी बुरा हाल है। गंगा सफाई का दम भरने वाली संस्थाएं इस और कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। गंगा किनारे भारी मात्रा में आसपास का कूड़ा फेंका जा रहा है। शासन प्रशासन भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाल पुल से लेकर जटवाड़े पुल तक गंगा किनारे भारी मात्रा में कूड़ा करकट फेंका जा रहा है। गंदगी गंगा में समाहित की जा रही है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गंगा किनारे सुबह के समय मल मूत्र भी त्यागा जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा गंगा घाटों पर कपड़े भी धोए जा रहे हैं। व्यापारी विपिन गुप्ता का कहना है कि शासन प्रशासन को इस और अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए। जबकि हमारे द्वारा बाल्मिकि घाट पर सफाई अभियान चलाया जाता है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व गंगा घाटों पर देर रात्रि में कूड़ा करकट फेंक जाते हैं। नगर निगम भी इस और कोई ध्यान नहीं दे पा रहा है। भारी मात्रा में गंदगी गंगा के किनारों पर फेंकी जा रही है। रिहाईशी क्षेत्रों का कूड़ा करकट भी गंगा में ही फेंका जा रहा है। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि रेलवे लाल पुल से लेकर जटवाड़ा पुल तक वृहद स्तर पर सफाई अभियान के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गंगा किनारे रह रहे लोगों को भी जागरूक कर गंगा में गंदगी ना फेंकने की अपील भी की जाएगी। बीइंग भगीरथी की टीम साप्ताहित सफाई अभियान चलाकर गंगा को प्रदूषण मुक्त करने में जुटी हुई है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से कूड़ा करकट गंगा में फेंका जाना गलत है। गंगा हमारी आस्था की पहचान है। सभी को मिलजुल कर गंगा घाटों को स्वच्छ सुन्दर रखना चाहिए। जबकि जटवाड़ा पुल के गंगा किनारों पर गंदगी ना करने की अपील भी साईन बोर्डो द्वारा की जाती है। उसके बावजूद भी कुछ लोग गंदगी को गंगा के किनारों पर ही फेंक रहे हैं।

Leave A Comment