Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



फिल्मों की शूटिंग के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड तेजी से बन रहा प्रमुख केंद्र : डॉ चंदोला

dr anil chandola

गोवा/देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड फिल्मों की शूटिंग के लिए तेजी से एक प्रमुख गंतव्य बन रहा है। राज्य सरकार इस दिशा में फिल्म जगत की हस्तियों को पूरा सहयोग देने के साथ-साथ अनेक सुविधाएं भी दे रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड फिल्मों की शूटिंग की दिशा में देश का प्रमुख केन्द्र बन रहा है। यह बात अपर निदेशक सूचना एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. अनिल चन्दोला ने गोवा में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (एन.एफ.डी.सी.) द्वारा आयोजित कराये जा रहे फिल्म बाजार के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में कही।  उल्लेखनीय है कि गोवा में चल रहे फिल्म बाजार-2018 के अवसर पर गुरूवार को उत्तराखण्ड राज्य में फिल्म शूटिंग हेतु दी जा रही सुविधाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता/निर्देशक एवं 11 राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। फिल्म बाजार-2018 का गोवा में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजन किया जा रहा है। कार्यशााला को सम्बोधित करते हुए डाॅ.चन्दोला द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उत्तराखण्ड फिल्म नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल विंडो के तहत फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुमति प्रदान की जा रही है। फिल्मों की शूटिंग के लिए लिये जाने वाला शूटिंग शुल्क भी समाप्त कर दिया गया है। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद को और अधिक क्रियाशील किया जा रहा है। प्रदेश के प्राकृतिक एवं सुरम्य स्थलों को शूटिंग के लिए चिन्ह्ति किया जा रहा है। राज्य में नये शूटिंग स्थलों की तलाश कर डाटा संकलित किया जा रहा है। डाॅ.चन्दोला ने कहा कि फिल्म निर्माता/निर्देशको के लिए उत्तराखण्ड पहली पंसद रहा है। हर्षिल, ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल में राज्य गठन से पहले भी काफी बड़े बैनरों की फिल्मों की शूटिंग हुई है। कार्यशाला में फिल्म निर्माता/निर्देशको द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए उप निदेशक सूचना/नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के.एस.चौहान ने बताया कि राज्य में फिल्म नीति लागू की गई। जिसमें फिल्म उद्योग के लिए कई आकर्षक सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई है। फिल्म नीति-2015 के लागू होने के बाद से अब तक लगभग 150 फिल्मों, टी.वी. सीरियल, डाक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए अनुमति प्रदान की गई है। जिसमें बड़े बैनरों की फिल्में व सीरियल भी शामिल है। चौहान ने एन.एफ.डी.सी. के अधिकारियों से अनुरोध किया कि उत्तराखण्ड में स्थापित भारत सरकार के कार्यालयों को भी भारत सरकार के स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किये जाने चाहिए, ताकि उन स्थानों पर भी शूटिंग की अनुमति देने में सुविधा हो सके। फिल्म एण्ड टेलीविजन प्रोडयूसर गिल्ड आॅफ इंडिया एवं मुंबई के सी.ई.ओ. कुलमीत मक्कड़, इंडियन मोशन पिक्चर एसोसियेशन मुंबई के प्रबंध निदेशक उदय सिंह ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया। साथ ही उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा लागू की गई फिल्म नीति की सराहना भी की व अन्य राज्यों से भी इसी प्रकार के प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर इंडियन मोशन पिक्चर एसोसियेशन मुंबई के निदेशक लोहिता सुजीत, फिल्म फैसिलेशन आॅफिस के प्रमुख विक्रमाजीत राॅय ने भी सम्बोधित किया। कार्यशाला का संचालन कविता सैनी द्वारा किया गया।

Leave A Comment