Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



फीफा U-17 विश्व कप : स्पेन चौथी बार न जीत सका खिताब, इंग्लैंड विजयी

FIFA

फिलिप फोडेन के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने दो गोल से पिछडने के बाद जोरदार वापसी करते हुए आज यहां स्पेन को 5-2 से हराकर फीफा अंडर 17 विश्व कप का खिताब जीता जबकि स्पेन को चौथी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के बावजूद एक बार फिर बिना ट्रोफी के स्वदेश लौटना होगा। की तरफ से फोडेन (69वें और 88वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि रेयान ब्रेवस्टर (44वें), मोर्गन गिब्स वाइट (58वें मिनट) और मार्क ग्युही (84वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। टूर्नमेंट में पहले ही दो बार हैटट्रिक के साथ गोल करने वालों की सूची में शीर्ष पर चल रहे ब्रेवस्टर का यह आठवां गोल था। स्पेन की ओर से दोनों गोल सर्जियो गोमेज (10वें और 31वें मिनट) ने किए। दोनों टीमों के बीच हुआ यह मुकाबला यूरोपीय चैंपियनशिप का दोहराव था और उस मैच में शिकस्त झेलने वाले इंग्लैंड ने इस तरह उस हार का बदला भी चुकता कर दिया। यूरोपीय चैंपियनशिप का फाइनल निर्धारित समय में 2-2 से बराबर रहा था जिसके बाद स्पेन की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी। स्पेन की टीम इससे पहले भी तीन बार 1991, 2003 और 2007 में फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही थी लेकिन तीनों ही बार उसे शिकस्त का सामना करना पडा था और टीम चौथी बार भी फाइनल में हार के मिथक को तोडने में विफल रही।

Leave A Comment