Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



बर्बादी का दूसरा नाम है नशा….

ड्रग्स करता है जीवन को नष्ट

नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक आर्थिक तौर पर अपंग बना देता है। नशे से विकृत मानसिकता के कारण व्यक्ति अपराध की ओर अग्रसर हो जाता है। नशे को समाज से मिटा देना ही सभी का लक्ष्य होना चाहिए। केवल कुछ व्यक्ति ही नशे जैसी बुराई को समाज से खत्म नहीं कर सकते। इसके लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर समाज के लोगों को बुलाकर इस बुराई के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। देश की युवा शक्ति को नशे जैसी बुरी आदत से छुटकारा दिलाने की जरूरत है। समाज के लोग नशा करने वालों से घृणा करके उनको विश्वास में लेकर इस आदत से छुटकारा दिलाएं। बर्बादी का दूसरा नाम है नशा, इसलिए जरूरी है कि इंसान नशे से दूर रहे और अगर लत लग ही जाए तो पूरी कोशिश कर इसके चंगुल से आजाद हो जाएं। ऐसा करना मुश्किल जरूर है, पर नामुमकिन नहीं।

ड्रग्स नर्वस सिस्टम को करता है सुस्त

ड्रग्स नर्वस सिस्टम को सुस्त कर देते हैं। इनके इस्तेमाल से दर्द और दूसरी समस्याएं जड़ से खत्म नहीं होती। बस थोड़े समय के लिए इनसे राहत मिलती है। लेकिन कुछ लोग इनके आदी हो जाते हैं और उन्हें नशे की लत लग जाती है। नशे के शिकार आदमी के काम करने की क्षमता कम होती जाती है। नशे के चक्कर में लोग घर-बार बेच डालते हैं और समाज से उनका नाता टूट जाता है। नशे के लिए कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें कई तरह के इन्फेक्शन हो जाते हैं। इस्तेमाल किया हुआ इंजेक्शन लगाने से एचआईवी, हेपटाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

एक जिम्मेदारी युवाओं की…..

कई बार ऐसा होता है कि युवा अपने दोस्तों के दबाव में आकर किसी बात के लिए मना नहीं कर पाते और वे गलत काम में भी उनका साथ देने लगते हैं। लेकिन ध्यान रहे यह आपकी जिंदगी है, गलत व सही की पहचान करना सीखें। और गलत चीजों को सख्ती से विरोध करने में कोई बुराई नहीं। मादक पदार्थों का सेवन से आपको किसी तरह की खुशी नहीं मिलेगी यह स्वयं तय करें। अगर आपको मादक पदार्थों के अवैध इस्तेमाल के बारे में पता है तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें।

अभिभावकों की जिम्मेदारी

युवाओं को नशे की दुनिया से दूर रखने में उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर कोई युवा नशे की दुनिया से बार आना चाहता है तो उसके लिए इलाज के साथ-साथ परिवार का सहयोग भी जरूरी है। जब आपका बच्चा किशोरावस्था व युवावस्था में पहुंच जाए तो उसे बड़ा समझ कर उसे हाल पर नहीं छोड़ें। उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। उसके दोस्तों स्कूल व कॉलेज के बारे में उससे बात करें। बच्चों को बेवजह डांटे नहीं इससे वे जिद्दी हो जाएंगे और आपकी बात नहीं मानेंगे। अपने बच्चे की चिंता का कारण जानने की कोशिश करें और उनके साथ मिलकर उसका हल निकालें। अगर बच्चा मादक पदार्थों का सेवन कर रहा है तो उसे उपचार व परमार्श के माध्यम से इस दुनिया से बाहर निकालें।

Leave A Comment