Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



बांग्लादेश ने भारत को हराकर महिला एशिया कप अपने नाम किया जानिए ख़बर

बांग्लादेश ने महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. भारत की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की थी और बांग्लादेश को निर्धारित 20 ओवरों में जीत के लिए 113 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे बांग्लादेश की टीम ने आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारत की तरफ से पूनम यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिये. बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 27 रन निगर सुल्ताना ने बनाया जबकि रुमाना अहमद ने 23 रन की पारी खेली. इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवारों में नौ विकेट के नुकसान पर कुल 112 रन बनाए. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (7) एवं मिताली राज (11) पहले विकेट के लिए केवल 12 रन ही जोड़ सकीं. मंधाना को कप्तान सलमा खातून ने रन आउट करके भारत को पहला झटका दिया. शुरुआती झटका लगने के बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और टीम को स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 32 रन हो गया. हरमनप्रीत एवं वेदा कृष्णमूर्ति (11) के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई. कृष्णमूर्ति को आउट करके इस साझेदारी को सलमा खातून ने तोड़ा. अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (10) एवं हरमनप्रीत के बीच में 33 रनों की साझेदारी हुई और भारत का कुल स्कोर 112 तक पहुंच पाया. बांग्लादेश की ओर से खादिजा तुल कुबरा और रूमाना अहमद ने दो-दो विकेट लिए जबकि सलमा खातून एवं जहांआरा आलम को एक-एक विकेट मिला.

Leave A Comment