Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



बाबा केदार व बदरीविशाल के राष्ट्रपति ने किए दर्शन

uk-cm

रूद्रप्रयाग/देहरादून। भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री बदरी विशाल के दर्शन किये। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी व उनके परिजन सहित सूबे के राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मौजूद थे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति बारह ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ जी के दर्शन करने के बाद वायु सेना के विमान से सुबह 11.15 बजे माणा स्थित सेना के हैलीपैड पहुॅचे। इसके बाद राष्ट्रपति 11.45 बजे बद्रीनाथ मंदिर पहुॅचे, जहाॅ उन्होंने लगभग 20 मिनट तक भगवान बदरी विशाल की विधिवत् पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली एवं समृद्वि की कामना की। भगवान बद्रीनाथ धाम में अखण्ड ज्योति के दर्शन व पूजा अर्चना करने के उपरान्त राष्ट्रपति श्री कोविंद को राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगवान बद्रीनाथ का प्रतीक चिन्ह, शाॅल एवं रिंगाल की टोकरी में भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रपति कोविंद को स्मृति चिन्ह् भेंट किया। भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खुशी जाहिर की तथा लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर माणा स्थित सेना के हैलीपैड से लेकर पूरे धाम में सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये थे। विगत तीन दिनों से हो रही लगातार बारीस व भारी ठंड के बीच प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नही छोडी थी तथा सभी व्यवस्थायें चाक-चैबद रखी गयी थी। इस अवसर पर डीआईजी ए.आर. चैहान, सेना ब्रिगेडियर ई.गोविन्द, जिलाधिकारी आशीष जोशी, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह आदि मौजूद थे।

Leave A Comment