Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



बीआर चोपड़ा की फिल्म तलाक, तलाक, तलाक पर लगी थी रोक

teen-talaq

वर्ष 1982 में बीआर चोपड़ा ने एक फिल्म बनाई थी। नाम था तलाक, तलाक, तलाक। फिल्म रिलीज से पहले मुस्लिम धार्मिक संगठनों ने फिल्म और उसके नाम पर ऐतराज किया। मामला बांबे हाईकोर्ट पहुंचा। मुस्लिम धार्मिक रहनुमाओं ने कहा कि फिल्म का नाम बड़े पैमाने पर मुस्लिम परिवारों में ‘तलाक का कारण बन सकता है। तर्क दिया गया कि अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति फिल्म देख कर घर पहुंचे और उसकी बीवी उससे पूछे कि कहां गए थे? वह आदमी कहे कि फिल्म देखने। बीवी फिर पूछे कि कौन-सी? पति कहे तलाक, तलाक, तलाक तो दोनों के बीच तलाक हो जाएगा। मुस्लिम धार्मिक रहनुमाओं ने मुस्लिम कानून यानी शरीयत का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि आदमी की नीयत हो या न हो अगर उसके मुंह से बीवी के सामने तलाक शब्द निकल गया को उसका सच में तलाक हो जाएगा। अदालत में मुस्लिम धार्मिक गुरु जीत गए। बीआर चोपड़ा को फिल्म का नाम बदलना पड़ा। बाद में यही फिल्म निकाह नाम से रिलीज हुई। इसमें बहुत ही बेबाकी से दिखाया गया है कि एक साथ तीन तलाक से कैसे एक परिवार तबाह होता है। शरीयत ने मुस्लिम मर्दों के लिए बीवी से छुटकारा पाना इतना आसान कर दिया है कि आप और हम सोच भी नहीं सकते। अगर कोई अपनी बीवी से छुटकारा पाना चाहता है तो बस उसे तीन बार तलाक बोलना है। अगर कोई गलती से एक बार तलाक बोल दे तो उसका तलाक हो जाएगा। फिर उसे बीवी के साथ तीन महीने के अंदर राजीनामा करना पड़ेगा। अगर कोई गलती से तीन बार तलाक बोल दे तो सीधे बीवी से ही हाथ धो बैठेगा। देश भर में एक साथ तीन तलाक पर साल भर से चल रही बहस के बीच इस फिल्म का जिक्र करना बेहद प्रासंगिक है। हाल ही में एक साथ तीन तलाक दिए जाने के ऐसे-ऐसे मामले सामने आए हैं जिनके बारे में सोच कर हंसी भी आती है और अफसोस भी होता है। भारत में लागू मुस्लिम कानून यानी शरीयत के मुताबिक नशे में, गुस्से में, हंसी-मजाक में तलाक बोलने भर से तलाक हो जाता है। अगर लिखकर तलाक दिया गया है तो सिर्फ लिखने भर से ही तलाक हो जाता है। इसी तरह फोन पर या एसएमएस से भी तलाक हो जाता है। औरत के पास तलाकनामा पहुंचना या उसका पढ़ना जरूरी नहीं है। हर सूरत में तलाक हो जाएगा।

Leave A Comment