Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



बीजेपी के लिए राष्ट्रपति बनाने का रास्ता साफ

नई दिल्ली। अगला राष्ट्रपति कौन हो सकता है. फिलहाल तो इसका जवाब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है. हालांकि बीजेपी नेताओं में कई नामों की चर्चा है। सत्ता पक्ष की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, झारखंड की राज्यपाल मुर्मू या शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू का नाम लिया जा रहा है। जून में बीजेपी कोर ग्रुप और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत के बाद नाम तय होगा। वाईएसआर कांग्रेस ने दिया बीजेपी को समर्थन दिया, टीआरएस और एआईएडीएमके ने भी समर्थन के संकेत दिए। इस साल जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के लिए अपनी पसंद का राष्ट्रपति बनाने का रास्ता साफ होता जा रहा है. आंध्र प्रदेश के दल वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगनमोहन रेड्डी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. वैसे ही बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए पहले से ही काफी मजबूत स्थिति में है. 410 सांसद और 1691 विधायकों की ताकत से एनडीए के पास 5,32,019 वोट हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश भर के सभी 4120 विधायकों और 776 सांसदों को मिला कर चुनाव मंडल बनता है. उनके वोटों का कुल मूल्य 10,98,882 है और जीतने के लिए 5,49,441 वोट चाहिए. यानी एनडीए को सिर्फ 17,422 वोट ही चाहिए. वाईएसआर कांग्रेस के पास 16,848 वोट हैं। उधर टीआरएस और एआईएडीएमके के दोनों धड़े भी एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने का संकेत दे रही है. टीआरएस के पास 22,048 वोट हैं जबकि एआईएडीएमके के दोनों धड़ों के पास 59,224 वोट हैं. इस तरह से एनडीए के पास जरूरी बहुमत से भी अधिक आंकड़ा बनने के आसार हैं। उधर, विपक्ष भी गठजोड़ करने में लगा है. कमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संभाली है. नीतीश कुमार जैसे विपक्षी नेता सोनिया गांधी से इस संबंध में मुलाकात कर चुके हैं. संभावना है कि सोनिया गांधी सोमवार को तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी से मिलेंगी. लेकिन विपक्ष के पास आंकड़ें नहीं हैं, ऐसे में ये सांकेतिक मुकाबला ही होगा। विपक्ष की अधिकांश पार्टियों को मिला कर करीब 3,91,739 वोट बनते हैं. कांग्रेस की उम्मीदें बीजेडी, टीआरएस, एआईएडीएमके और वाईएसआर कांग्रेस पर टिकी हैं लेकिन बीजेडी को छोड़ कर बाकी सभी पार्टियां एनडीए के साथ जाने को तैयार दिख रही है।

Leave A Comment