Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



बेटियों के जीवन की सुरक्षा को लेकर हुआ मंथन , जानिए खबर

देहरादून । महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ रविन्द्र थपलियाल की अध्यक्षता में सहस्त्रधारा रोड स्थित स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन निषेध) अधिनियम, 1994 के अन्तर्गत गठित राज्य सलाहकार समिति (पीसीपीएनडीटी) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राज्य सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन और बेटियों के जीवन की सुरक्षा हेतु किये जा सकने वाले विभिन्न प्राविधानों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। समिति द्वारा अल्ट्रासाउण्ड मशीनों पर जोड़े गये एक्टिव ट्रैकर उपकरणों को फार्म एफ से मिलान किये जाने एवं मेडिकल आॅडिट किये जाने के सम्बन्ध में जनपदीय सलाहकार एवं क्रियान्वयन समिति को एडवाईजरी जारी करने और निरीक्षण के दौरान इन बिन्दुओं पर भी संज्ञान लेते हुए कार्य करने की बात कही। समिति द्वारा यह भी तय किया गया कि नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन के पंजीकरण और क्रय करने से पूर्व सम्बन्धित कम्पनी वैण्डर का स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर भी पंजीकरण अनिवार्य हो और इस सम्बन्ध में जनपदों को स्पष्ट निर्देश जारी किये जायें। समिति द्वारा अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर पुरानी निष्क्रिय अल्ट्रासाउण्ड मशीनों को करने के सम्बन्ध में सरकारी मशीनों को भी बाॅय बैक (पुनः खरीद) करने, राज्य निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति को तत्काल पुनर्गठित करते हुए उसको भी सक्रियता से आकस्मिक निरीक्षण के कार्यों को अपने स्तर पर भी सम्पादित करने और पीसीपीएनडीटी के विभिन्न मानकों का सभी स्तर पर पूर्ण पालन करने पर जोर दिया गया। समिति द्वारा यह भी तय किया गया कि मासिक जन्म पंजीकरण के ग्राम स्तर से विकासखण्ड स्तर तथा जनपद स्तर तक सम्बन्धित कार्मिकों द्वारा अनिवार्य रूप से तत्काल आंकड़ों को उपलब्ध करवाते हुए उसका मिलान किया जाय और जिस स्तर पर डाटा शीघ्रता और सही तरह से उपलब्ध नही हो रहा है वहां पर सम्बन्धित कार्मिक की जिम्मेदारी तय की जाय, जिससे बाल जन्मदर के आंकड़े सही और शीघ्रता से उपलब्ध हो सके। महानिदेशक स्वास्थ्य ने कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के साथ ही महिला और बाल विकास से जुडे़ अन्य अधिनियमों का समय-समय पर प्रचार-प्रसार किया जाय और निरीक्षण के दौरान सामने आने वाले आउटपुट और की जाने वाली कार्यवाही को भी समय-समय पर पब्लिक डोमेन में जारी किया जाय, जिससे समाज के हर स्तर पर जागरूकता आ सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कार्यों पर भी बारीकी से नजर रखने और किसी भी स्त्रोत से प्राप्त होने वाली जानकारी के आधार पर त्वरित निरीक्षण करते हुए कार्य करने पर बल देने की बात कही। बैठक में राज्य समुचित पीसीपीएनडीटी डाॅ अंजली नौटियाल, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ अनीता उपे्रती, राज्य नोडल पीसीपीएनडीटी डाॅ सरोज नैथानी सहित सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Comment